Categories: खास खबर

MCD उपचुनाव में AAP की बड़ी जीत, BJP का नहीं खुला खाता, एक पर कांग्रेस का कब्जा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के पांच वॉर्ड पर उपचुनावों में जबरदस्त जीत हासिल की है। निगम के पांच में से चार वॉर्डों में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है, वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। एमसीडी के उपचुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए परेशान करने वाले हैं, क्योंकि इस बार बीजेपी का खाता भी नहीं खुला। बुधवार सुबह शुरू हुई मतगणना में शुरु से ही चार वॉर्ड पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। बाद में नतीजे भी ऐसे ही रहे।

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 5 वार्डों के उपचुनावों ने नतीजे आ गए हैं। ये वार्ड 62N (शालीमार बाग नॉर्थ), 8-E (कल्याणपुरी), 2-E (त्रिलोकपुरी), 32N (रोहिणी-सी) और 41-E (चौहान बांगड़) हैं। इनमें से 4 वार्डों में AAP प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सिर्फ एक वार्ड (चौहान बांगड) कांग्रेस के खाते में गया है, जबकि भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई।

कल्याणपुरी से AAP के धीरेंद्र कुमार 7,259 वोटों से जीते हैं, उनका मुकाबला भाजपा के सियाराम से था। शालीमार बाग नॉर्थ से AAP की सुनीता मिश्रा ने 2,705 वोटों से जीत दर्ज की। सिर्फ एक वार्ड चौहान बांगड से कांग्रेस के जुबैर अहमद जीते हैं। उन्होंने AAP के इशराक खान खो 10,642 वोटों से हराया। त्रिलोकपुरी में AAP के विजय कुमार ने भाजपा के ओम प्रकाश को 4,986 वोटों से मात दी। वहीं रोहिणी-सी से AAP के राम चंद्र ने भाजपा के राकेश गोयल को 2,985 वोटों से हराया।

मनीष सिसोदिया ने कहा- भाजपा से जनता दुखी
उपचुनाव में जीत पर दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने AAP के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है। अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।’

28 फरवरी को हुई थी वोटिंग
इन वार्डों के लिए AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला था। इनमें से 4 में पहले भी AAP के पार्षद थे। सिर्फ शालीमार बाग नॉर्थ भाजपा के कब्जे में था। इन वार्डों के उपचुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान हुआ था। इस दौरान 50.86% से ज्यादा वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा (59.19%) वोटिंग कल्याणपुरी वार्ड में हुई थी। सबसे कम (43.23%) शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड में हुई थी।

इस उपचुनाव को अगले साल होने वाले MCD चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी से लेकर भाजपा और कांग्रेस ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी थी। AAP की तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद प्रचार की कमान संभाली थी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago