Categories: देश

15 राज्यों में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार 5% से ज्यादा, पंजाब में डेथ रेट सबसे हाई

नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार लगातार तेज होते जा रही है। 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां, पॉजिटिविटी रेट यानी मरीजों के मिलने की रफ्तार 5% से ज्यादा है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 13.2% पॉजिटिविटी रेट है। इसके अलावा गोवा में 11.1%, नगालैंड में 9.3% और केरल में 9.2% की रफ्तार से संक्रमितों की पहचान हो रही है।

डेथ रेट की बात करें तो पंजाब इस मामले में सबसे आगे है। यहां हर 100 कोरोना मरीजों में लगभग तीन लोग जान गंवा रहे हैं। डेथ रेट यहां देश में सबसे ज्यादा 3.2% है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 2.4% की रफ्तार से लोग जान गंवा रहे हैं। सिक्किम में 2.2% और पश्चिम बंगाल में 1.8% डेथ रेट रिकॉर्ड की गई है।

बिहार समेत 5 राज्यों में 99% से ज्यादा रिकवरी
कोरोना मरीजों में तेजी के बीच एक राहत की खबर है। देश में 5 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां 99% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें बिहार, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश है। सबसे ज्यादा 99.7% मरीज अरुणाचल प्रदेश में ठीक हो चुके हैं।

24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा मरीज मिले
मंगलवार को देशभर में 14 हजार 997 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13 हजार 113 लोग रिकवर हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक यहां 1 करोड़ 11 लाख 39 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 57 हजार 385 मरीजों की मौत हो गई। 1 लाख 67 हजार 183 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • हरियाणा के करनाल में एक स्कूल के हॉस्टल में 54 स्टूडेंट कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। करनाल के सिविल सर्जन योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि हमारी टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।
  • एक सर्वे में सामने आया है कि भारतीय महिलाएं कोरोना की वैक्सीन पर ज्यादा भरोसा करती हैं। भारत के अलावा फिलीपींस और कुछ लैटिन अमेरिकी देशों में रहने वाली महिलाओं ने कोरोना की वैक्सीन पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। यह सर्वे 16 देशों में गर्भवती महिलाओं के बीच कराया गया था। इसमें उन महिलाओं को भी शामिल किया गया, जिनके 18 साल से कम उम्र के बच्चे हैं। इन महिलाओं ने अपने बच्चों को भी वैक्सीन लगवाने पर सहमति दिखाई। यह सर्वे हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की ओर से कराया गया था।
  • मध्यप्रदेश के खंडवा से भाजपा के सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का मंगलवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद 5 फरवरी को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago