लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार तड़के भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को बाइक सवार कुछ बदमाशों ने सीने में गोली मार दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने बड़ा दावा किया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि ये हमला खुद आयुष ने अपने साले से करवाया है। पुलिस ने एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली है।
घटना मड़ियाव क्षेत्र के छठामील चौराहे की है। लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से सांसद कौशल किशोर का बेटा आयुष (30) सुबह टहलने के लिए निकला था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। वह भागते समय जमीन पर गिर गया, तभी एक बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने छानबीन की तो कहानी कुछ और ही निकली। पता चला कि खुद आयुष के कहने पर उसके साले आदर्श ने गोली मारी थी। पूछताछ में आदर्श ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आदर्श ने बताया कि कुछ लोगों को फंसाने का प्लान था, इसीलिए यह पूरी साजिश रची गई थी।
परिवार से अलग रहता था आयुष
सांसद कौशल किशोर के मुताबिक आयुष ने लव मैरिज की थी। इसकी वजह से वह परिवार से अलग भिटौली के नजदीक रहता है। सांसद ने कहा कि पुलिस की जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।
दो दिन पहले हाथरस में बदमाशों ने गोली मारकर जान ली थी
उत्तर प्रदेश में हाथरस के नौजरपुर गांव में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता अमरीश शर्मा की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी गौरव शर्मा छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए उन पर दबाव बना रहा था। मृतक की बेटी ने छह लोगों पर केस दर्ज कराया है। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गौरव एक नंबर का आतंकवादी है और वह सपा से जुड़ा हुआ है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…