Categories: बिज़नेस

175 पॉइंट गिरकर 50,670 पर आया सेंसेक्स, BSE पर 54% शेयरों में गिरावट

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट है। BSE सेंसेक्स 175 अंक नीचे 50,670.64 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 4% की गिरावट है, जबकि ONGC का शेयर 2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

BSE पर 54% शेयरों में गिरावट

एक्सचेंज पर 2,776 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,110 शेयरों में बढ़त और 1,515 में गिरावट है। इसमें 232 शेयर एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट 208.62 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 209.72 लाख करोड़ रुपए रहा था।

निवेशक सबसे ज्यादा बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली है। निफ्टी बैंक और मेटल इंडेक्स में 1.90% की गिरावट है। निफ्टी इंडेक्स भी 57 अंकों गिरावट के साथ 15,023.50 पर आ गया है।

 

US बॉन्ड यील्ड बढ़ने से दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली
जापान की करेंसी येन 8 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने के चलते निक्केई इंडेक्स 1.52% नीचे 28,489 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। कल भी इंडेक्स में 2% की गिरावट रही थी। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 341 अंकों की गिरावट के साथ 28,895 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और ऑस्ट्रेलिया ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स में भी 1-1% की गिरावट है।

अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट
अमेरिका में फेड रिजर्व ने बॉन्ड यील्ड में 6 बेसिस पॉइंट बढ़ा दिए, जिससे शेयर बाजार में भारी बिकवाली रही। नैस्डैक इंडेक्स 2.11% नीचे 12,723 अंकों पर बंद हुआ था। इंडेक्स रिकॉर्ड हाई से 10% फिसल चुका है। डाओ जोंस और S&P 500 इंडेक्स भी 1-1% से ज्यादा गिरकर बंद हुए।

बाजार में 4 मार्च को बिकवाली रही
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 598.57 अंक नीचे 50,846.08 पर और निफ्टी 164.85 अंक नीचे 15,080.75 पर बंद हुए थे। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 223.11 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 788.19 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago