Categories: Lead Newsदेश

वैक्सीनेशन : भारत में पहली बार एक दिन में कोरोना वैक्सीन के लगे 15 लाख डोज

नई दिल्ली। भारत में पिछले 5 दिन में वैक्सीनेशन करवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सभी पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए 5 मार्च को 14.94 लाख डोज दिए गए। इससे पहले 1 मार्च को 5.52 लाख डोज दिए गए थे, जो 4 मार्च को बढ़कर 13.88 लाख डोज हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 7 बजे तक के डेटा के मुताबिक, भारत में अब तक 1.94 करोड़ डोज दिए गए हैं। इसमें 1.59 करोड़ लोग पहला और 35.01 लाख लोग दूसरा डोज लगवा चुके हैं।

देश में 16 जनवरी को हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाने के साथ कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन लगने लगी थी। 13 फरवरी से हेल्थकेयर वर्कर्स को दूसरा डोज दिया जा रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरा डोज देने की शुरुआत 2 मार्च को हुई। 1 मार्च से सरकार ने सीनियर सिटीजन और 45-59 साल के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को वैक्सीनेशन में शामिल किया। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों को भी टीके लगाने के लिए अधिकृत किया। इसके बाद से आंकड़ों में तेजी आ रही है।

वैक्सीनेशन अपडेट…

  • टीकाकरण के 49वें दिन कुल 14.94 लाख डोज दिए गए। इनमें 11.99 लाख पहले डोज थे, जबकि 2.92 लाख दूसरे डोज के तौर पर दिए गए।
  • इन्हें मिलाकर अब तक 1.59 करोड़ पहले डोज और 35 लाख दूसरे डोज दिए जा चुके हैं। कुल हुए 1.94 करोड़ डोज।
  • पहली बार 24 घंटे में 5 लाख से ज्यादा सीनियर सिटीजन को टीका लगाया गया। इसके अलावा करीब 80 हजार ऐस लोग शामिल हैं, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।
  • शुक्रवार को हेल्थकेयर वर्कर्स को 43,446 पहले डोज और 1.53 लाख दूसरे डोज दिए गए। इसी तरह, 2.03 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहला और 55,894 को दूसरा डोज दिया गया।

सेना के अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन को मंजूरी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सशस्त्र बलों से रिटायर्ड लोगों और सैनिकों के परिजन का सेना के सर्विस अस्पतालों में वैक्सीनेशन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि Co-WIN प्लेटफॉर्म पर सेना के अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन पूरा होने के एक हफ्ते बाद यहां वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है।

अब भी अमेरिका से काफी पीछे है भारत
पूरी दुनिया में अमेरिका में ही वैक्सीनेशन की स्पीड सबसे ज्यादा है। वहां अब तक 8.2 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। इसके बाद चीन (5.2 करोड़), यूके (2.2 करोड़) का नंबर आता है। भारत 1.94 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर है। पर बीते दिनों में जिस तरह स्पीड बढ़ी है, उसे देखकर लगता है कि अगले हफ्ते वैक्सीन डोज लगाने के मामले में भारत यूके को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएगा।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago