तोहफा: 12 और जिले बनेंगे सेफ सिटी, योगी ने मिशन शक्ति के दूसरे चरण का किया आगाज

लखनऊ। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस दिन को खास बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिशन शक्ति के दूसरे चरण का आगाज किया। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया। इस दौरान महिलाओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए चल रही सेफ सिटी परियोजना के तहत पिंक बूथ समर्पित किया गया। इस दौरान चार महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

इन जिलों में लागू होगी सेफ सिटी परियोजना

इंडियन बैंक की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर व मैनेजिंग डायरेक्टर पद्मजा चंदरू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सेफ सिटी योजना के दूसरे चरण का लोकार्पण किया है। चंदरु ने कहा कि सेफ सिटी परियोजना के लिए अनुमोदित 194 करोड़ में 60 प्रतिशत अनुदान केंद्र व 40 प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार की ओर से दिया जाता है। लखनऊ के बाद सेफ सिटी योजना में वाराणसी, गोरखपुर गौतमबुद्धनगर, आगरा और प्रयागराज को शामिल किया जा चुका है।

अब मेरठ, कानपुर नगर, अलीगढ़, बरेली, झांसी, मुरादाबाद और सहारनपुर को भी योजना में शामिल किया जा रहा है। यहां महिलाओं की सुरक्षा के लिए सेफ सिटी परियोजनाएं लागू किए जाने के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक अधिकारिता समिति का गठन किया गया है।

कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया।

पहले चरण में 100 पिंक बूथ बनाया गए
सेफ सिटी परियोजना के तहत पहले चरण में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के लिए 100 पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। वहीं महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को 100 टू व्हीलर पिंक पेट्रोल व 10 फोर व्हीलर पिंक पेट्रोल दिए गए हैं। शहर के 75 स्थानों पर विशेष सुविधा से लैस पिंक टॉयलेट का निर्माण भी कराया जा रहा है। सेफ सिटी परियोजना के तहत शहर के डार्क स्पाटस को चिन्हित कर वहां पर प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है।

पिंक बूथ की ये खासियत
पिंक बूथ में केवल महिला कर्मचारी रहेंगी। यहां सभी तरह के कम्युनिकेशन इक्विपमेंट रहेंगे। पिंक बूथ एक मंजिला होगा, जहां ग्राउंड फ्लोर में ऑफिशियल काम होंगे। वहीं ऊपर एक रेस्ट रूम, किचेन, स्टोर की जगह है। वॉश रूम भी बूथ के अंदर होगा। साथ ही सोलर प्लेट भी लगाए जाएंगे जिससे लाइट की परेशानी न हो।

सीएम ने महिला दिवस की दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार की शाम अपने बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

तकनीकी रूप से मजबूत होगा बूथ
एडीजी 1090 वीमेन पावर लाइन नीरा रावत के अनुसार पहले चरण के बाद आज दूसरे चरण का पिंक बूथ का उदघाटन होगा। इससे महिला संबंधी अपराध पर काफी हद तक रोक लग पाएगी। 1090 और 112 पर जो महिलाएं शिकायत करती हैं। उनका समाधान इन बूथों से हो पाएगा। बूथ को तकनीकी रूप से इतना मजबूत बनाया जाएगा कि महिला पुलिसकर्मियों को केस सॉल्व करने में टेक्निकल दिक्कत नहीं आएगी।

admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

21 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

21 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

21 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

21 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

22 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

22 hours ago