लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरासत में लिए गए, सपा-बसपा को बताया भाजपा की बी टीम

वाराणसी। प्रदेश में किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए वाराणसी पहुंचे लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह मिर्जामुराद के करधना गांव में किसान सभा को संबोधित करने जा रहे थे। जंसा पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। मौके पर कपसेठी थाना अध्यक्ष और मिर्जामुराद थाना अध्यक्ष के साथ अन्य थानों की फोर्स भी मौजूद है।

वाराणसी पहुंचे चौधरी सुनील सिंह ने भाजपा के साथ सपा और बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा भाजपा की बी टीम है। चुनाव में वोट मांगने का काम तो करते हैं लेकिन जीतने के बाद भाजपा का साथ देते हैं। किसानों के अधिकारों की लड़ाई में लोग नहीं लड़ते। सरकार की जिद टूटेगी किसानों को अधिकार मिलेगा। 26 जनवरी की घटना को सरकार द्वारा प्रायोजित बताया।

दोपहर में वाराणसी पहुंचे लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की करघना में जनसभा भी आयोजित है। यूपी के प्रभारी प्रदीप हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मुन्ना उनकी अगवानी के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे तो चौधरी सुनील को एयरपोर्ट पर ही रोकने के लिए जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान गहमागहमी भी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में बनी रही।

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी पहुंचे तो एयरपोर्ट पर पार्टी से जुड़े लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वाागत भी किया। इस दौरान परिसर में काफी गहमागहमी बनी रही और पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

लोकदल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। वहीं सुरक्षा कारणों से परिसर में पुलिस इंतजार करती रही और लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं परेशान पुलिसकर्मियों ने सुनील चौधरी को रोकने के लिए जंसा और संबंधित थानों को सूचित कर दिया।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago