Categories: देश

वैक्सीनेशन: फिर नीचे आया 24 घंटे में डोज का आंकड़ा, दिए गए सिर्फ 13 लाख डोज

नई दिल्ली। भारत में सोमवार को कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन डोज ने 20 लाख का आंकड़ा पार किया और अगले ही दिन 35% तक कम हो गए। मंगलवार को 13.59 लाख डोज ही दिए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह 7 बजे तक के डेटा के मुताबिक भारत में अब तक 2.43 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। इनमें 2 करोड़ पहले डोज और 43 लाख दूसरे डोज शामिल हैं।

वैक्सीन डोज देने में राजस्थान सबसे आगे है, जहां करीब 24 लाख डोज दिए गए हैं। इसके बाद गुजरात (21 लाख) और महाराष्ट्र (20 लाख) का नंबर आता है।

16 जनवरी से 28 फरवरी तक करीब 1.43 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगे थे। वहीं, मार्च के पहले हफ्ते में ही 50 लाख से अधिक डोज दिए गए। यानी हर दिन औसतन 7.5 लाख से अधिक डोज दिए गए हैं। देश में 16 जनवरी को हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाने के साथ कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन लगने लगी थी। 13 फरवरी से हेल्थकेयर वर्कर्स को दूसरा डोज दिया जा रहा है।

फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरा डोज देने की शुरुआत 2 मार्च को हुई। 1 मार्च से सरकार ने सीनियर सिटिजन और 45-59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को वैक्सीनेशन में शामिल किया। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों को भी टीके लगाने के लिए अधिकृत किया। इसके बाद से आंकड़ों में तेजी आ रही है।

वैक्सीनेशन अपडेट…

  • सोमवार को 20.19 लाख डोज दिए गए थे। जबकि मंगलवार को 13.59 लाख डोज दिए जा सके। मंगलवार को 24 घंटे में 10.69 पहले डोज दिए गए, जबकि करीब 2.98 लाख दूसरे डोज।
  • मार्च के पहले हफ्ते में करीब 55 लाख लोगों ने टीका लगवाया है। वहीं दूसरे हफ्ते के शुरुआती दो दिनों में ही करीब 34 लाख लोग टीके लगवा चुके हैं।

UK को पीछे छोड़ा, वैक्सीन डोज देने में अब अमेरिका-चीन ही आगे

भारत में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। अमेरिका और UK के मुकाबले करीब एक या डेढ़ महीने देरी से। इसके बाद भी भारत ने डोज देने में जो रफ्तार दिखाई है, उससे पूरी दुनिया के लिए यह अभियान मिसाल बन गया है। ourworldindata के मुताबिक पूरी दुनिया में अब तक 31 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 9.2 करोड़ लोगों को अमेरिका ने वैक्सीनेट किया है।

वहीं, सात मार्च तक चीन ने 5.2 करोड़, UK ने 2.35 करोड़ वैक्सीन डोज दे दिए थे। भारत में अब तक 2.43 करोड़ लोगों को वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। यानी इस समय अमेरिका और चीन के बाद भारत सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज देने में तीसरे नंबर पर है। इसके बाद ब्राजील (1.1 करोड़), तुर्की (1 करोड़), इजरायल (80 लाख), जर्मनी (79 लाख), रूस (66 लाख) का नंबर है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago