लखनऊ। प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बतौर मुख्यमंत्री 19 मार्च को 2017 शपथ लेने वाले योगी आदित्यनाथ एक बड़ा रिकार्ड बनाने की ओर हैं। प्रयागराज में कुंभ के साथ ही लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट तथा डिफेंस एक्सपो में नये रिकार्ड के भागीदार बने मुख्यमंत्री एक नया कीर्तिमान बनाने की ओर हैं।
तीन साल के अपने कार्यकाल में प्रदेश में कई रिकॉर्ड बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक और नया कीर्तिमान अपने नाम करेंगे। वह एक बार में भाजपा सरकार के उत्तर प्रदेश में लगातार सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे। उनकी सरकार के इसी 18 मार्च को तीन वर्ष पूरा होगा। गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री बने थे।
उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता पर काबिज होने के दौरान सरकारों में अब तक चार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। कल्याण सिंह दो बार मुख्यमंत्री रहे तो राम प्रकाश गुप्त व राजनाथ सिंह एक-एक बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। भाजपा के इन मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे शख्स हैं जो लगातार तीन वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। कल्याण सिंह ने दो बार प्रदेश की सत्ता संभाली थी, लेकिन उनका कार्यकाल एक बार में लगातार तीन वर्ष का नहीं रहा था। उनका दो बार का कार्यकाल जोड़ लें तो जरूर तीन साल से ज्यादा का है लेकिन उनका कोई कार्यकाल लगातार तीन वर्ष तक नहीं रहा। असल में भाजपा ने पहली बार 1991 में सरकार बनाई थी। उसे लगभग पूर्ण बहुमत ही मिला था लेकिन 2017 में भाजपा को पूर्ण बहुमत ही नहीं इससे बढ़कर प्रचंड बहुमत मिला।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…