Categories: पर्यटन

अम्बोली : जहाँ स्वयं शिवजी ने बनाया शिव मंदिर

अम्बोली हिल स्टेशन उन खूबसूरत जगहों में से एक है । जहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती देख कर आप मंत्र्मुग्ध हो जायेंगे । अम्बोली में वैसे तो हर चीज बहुत ही खूबसूरत है । परन्तु यहाँ एक बहुत ही प्राचीन शंकर भगवान का मंदिर है। यहाँ के निवासियों के अनुसार इसके  विषय में ये कहा जाता है  कि इसका निर्माण स्वयं शंकर भगवान ने किया था इस मंदिर को हिरण्यकेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है।

अंबोली हिल स्टेशन महाराष्ट्र राज्‍य में स्थित हैं। अंबोली हिल स्टेशन महाराष्ट्र राज्य से 700 मी. की ऊँचाई पर बना एक सुंदर और प्रकृति सौंदर्य से भरा एक छोटा सा हिल स्टेशन है। बारिश के मौसम में तो इस हिल स्टेशन की सुंदरता में चार चाँद लग जातें हैं। चारों ओर फैली हरियाली और कल कल करते झरने मन को मोहित कर देते हैं। यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सह्याद्री पर्वतमाला में बना है, जो सिंधुदुर्ग जि़ले में है। अंबोली हिल स्टेशन में गर्मियों और बारिश के मौसम में काफी अच्छा लगता हैं।

अंग्रेजो के शासन काल में अंबोली शहर का उपयोग एक ऊँची पोस्ट के रूप में किया जाता था, इस स्थान पर मध्य और दक्षिण भारत में सैनिकों के लिए चौकियाँ बनाई जाती थी। सन 1880 में अंबोली को एक हिल स्टेशन घोषित कर दिया। लेकिन अंग्रेजों से पहले सांवतवाड़ी के स्थानीय लोगों ने इस खूबसूरत स्टेशन की खोज कर ली थी। इस स्थान पर सबसे अधिक बारिश होने के कारण ब्रिटिश सरकार ने अंबोली शहर को गर्मियों का अपना पंसदीदा स्थल बना लिया था। अंबोली हिल स्टेशन वीकेंड और बारिश में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह हैं और इसके साथ ही यह जगह रोमांच से भरपूर हैं।

अम्बोली का शिव मंदिर हैं आकर्षण का केंद्र
अम्बोली की पहाड़ियों पर हिरण्यकेशी नदी के कई स्त्रोत है और जिस गुफा के पास ये पानी आकर मिलता है। वहां काफी पुराना शिव भगवान का मंदिर हैं। इस मंदिर को हिरण्यकेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि, इस मंदिर का निर्माण स्वयं शिवजी ने किया हैं। हिरण्यकेश्वर मंदिर को यह नाम पार्वती से मिला।

वहाँ के स्थानीय लोगों का कहना हैं कि, अम्बोली और उसके आस-पास करीब 108 शिव मंदिर है, लेकिन उनमें से कुछ ही मन्दिर की जानकारी प्राप्त हुई है। यह मंदिर अम्बोली आने वालें लोगो के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। यह स्थान बहुत ही शांत और प्रदूषणरहित स्थान हैं।

अंबोली के मुख्य पर्यटक स्थल

श्रीगाँवकर झरना
महादेव झरना
नंगर्ता झरना
हिरण्यकेशी झरने
व्यू प्वाइंट
कावेलसद प्वाइंट
परीक्षित प्वाइंट
महादेव प्वाइंट

अम्बोली शहर तक सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकतें हैं। अम्बोली शहर तीनों मार्गो से जुड़ा हुआ हैं। अम्बोली शहर के पास एयरपोर्ट बेलगावी हैं। पुणे, कोल्हापुर से अम्बोली के लिए ड्राइविंग डायरेक्शन – संकेश्वर तक NH 4 पर चलने के बाद गधिंग्लाज अजारा-अम्बोली की ओर जा सकतें हैं।

यहाँ के स्थानीय लोग तो दो पहिया वाहन पर पर्सनल वाहनो द्वारा ही अम्बोली हिल स्टेशन पर पहुँच जातें हैं। अंबोली हिल स्टेशन पर जाने का सबसे सही मौसम गर्मियों का माना जाता है क्योंकि अंबोली अधिक ऊँचाई पर स्थित होने के कारण गर्मियों में यहाँ का मौसम बहुत ही ठंडा रहता है। तब यहाँ का तापमान 20 डिग्री होता है। इसके अलावा बारिश और सर्दियों में भी घूमने जा सकतें हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago