Categories: देश

कोरोना : 24 घंटे में करीब 36,000 मरीज मिले, यह 101 दिन में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 35,838 लोग पॉजिटिव पाए गए। 17,793 ठीक हुए और 171 की मौत हो गई। इसके साथ ही इलाज करा रहे मरीज, मतलब एक्टिव केस का आंकड़ा 2 लाख 49 हजार 197 हो गया। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 17,862 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नए संक्रमितों का आंकड़ा 5 दिसंबर के बाद, यानी 101 दिन में सबसे ज्यादा है। 5 दिसंबर को 36,010 केस आए थे। इसके बाद इनमें गिरावट आती गई।

देश में अब तक कुल 1 करोड़ 14 लाख 74 हजार 302 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 1 करोड़ 10 लाख 61 हजार 170 ठीक हुए हैं, जबकि 1 लाख 59 हजार 250 लोगों की मौत भी हुई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से गुजरात के अहमदाबाद में उद्यानों और पार्कों को गुरुवार से अगले आदेश तक लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा अहमदाबाद ट्रांसपोर्ट सर्विस (AMTS) और अहमदाबाद बस रैपिड ट्रांजिस्ट सिस्टम ने भी बसों की सर्विस पर भी रोक लगा दी है।
  • एलायंस एयर, इंडिगो और एयर एशिया ने 7 पैसेंजरों को फ्लाइट में बैठने से रोक दिया। यह फैसला कोरोना नियमों का पालन न करने को लेकर किया गया। इससे पहले 13 मार्च को DGCA ने कहा था कि फ्लाइट के दौरान अगर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया गया तो पैसेंजरों को ट्रैवल करने की इजाजत नहीं होगी।
  • राजस्थान सरकार ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्राइमरी स्टूडेंट्स को राहत दी है। अब कक्षा 1 से 5वीं क्लास तक के करीब 40 लाख बच्चों को एग्जाम नहीं देने होंगे। इन स्टूडेंट्स को बिना एग्जाम के ही अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा।
  • राजस्थान में 6वीं और 7वीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल से करवाने का फैसला किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
  • बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले में बिहार की स्थिति महाराष्ट्र या अन्य राज्यों जैसी नहीं है। सरकार रात 9 बजे रोज के डेटा की समीक्षा करती है। उन्होंने साफ किया कि बिहार में स्कूल-कॉलेज पहले की तरह चलेंगे, इन्हें रोकने की जरूरत नहीं है।

6 राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां बुधवार को 23,179 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 9,138 मरीज ठीक हुए और 84 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 23.70 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 21.63 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 53,080 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 1.72 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. केरल
यहां बुधवार को 2,098 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 2,815 मरीज ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 10.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 10.66 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,436 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 25,394 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. मध्यप्रदेश
यहां बुधवार को 832 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 500 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.61 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,891 मरीजों की मौत हो गई। 5,616 का इलाज चल रहा है।

4. गुजरात
यहां बुधवार को 1,122 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 775 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.71 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,427 मरीजों की मौत हो गई। 5,310 का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां बुधवार को 313 लोग कोरोना संक्रमित मिले, 123 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक 3.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,791 मरीजों की मौत हो गई। 2,851 का इलाज चल रहा है।

6. दिल्ली
यहां बुधवार को 536 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 319 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 6.45 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.31 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,948 मरीजों की मौत हो गई। 2,702 का इलाज चल रहा है।

admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

17 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

17 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

17 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

17 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

17 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

17 hours ago