आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर आज आगरा के प्रभारी मंत्री,डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आगरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उप मुख्यमंत्री शनिवार को आगरा पहुंचे थे। भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर उन्होंने यहां पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय बनेगा। इस विश्वविद्यालय में वैदिक गणित, वेदों पर शोध, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रन्थों पर शोध किए जाएंगे।
सर्किट हाउस में गिनाई सरकार की उपलब्धियां
शनिवार को जिला योजना की बैठक के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्य गिनाए। उन्होंने दावा किया कि चार साल में बेरोजगारी कम हुई है। हर व्यक्ति की आय दोगुना हुई है। बेरोजगारी दर 4.1 रह गई है, जोकि 2017 में 17.4 थी।
लोगों के लिए कई व्यवस्थाएं कर रही सरकार
उन्होंने कहा कि सिर्फ एक जगह दाम बढ़ने को महंगाई कहना उचित नहीं है। सरकार और कितनी व्यवस्थाएं कर रही है उस पर भी ध्यान देना चाहिए। सपा और रालोद गठबंधन पर पूर्व में सपा और कांग्रेस के गठबंधन की हार की बात बोलते हुए इस गठबंधन को पहले से ज्यादा रिकार्ड हार वाला बताया।
उन्होंने कहा कि हम अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और इस बार मुकाबला विपक्ष में कौन मुख्य होगा बस इस बात का है।हमारा नारा था अबकी बार 300 पर और अब नारा है अबकी बार पहले भी ज्यादा पार।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…