अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय पर साइकिल यात्रा का किया स्वागत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर से शुरू हुई साइकिल यात्रा का लखनऊ में सपा कार्यालय पर स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखा ये बताता है कि 2022 में क्या होने वाला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगा दिए हैं। ये तानाशाही है। हमारे कार्यकर्ताओं पर 10 हजार मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं 2022 में जनता इसका जवाब देगी। वहीं, किसानों को लेकर अखिलेश ने कहा सरकार किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है पर किसानों को अब सरकार की असलियत पता चल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार अब सीमाएं लांघ रही है। उन्हें पता ही नहीं है कि क्या करना है केंद्र व राज्य में दोनों ही जगह सरकार है पर किसान व युवा सब परेशान हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने जितना काम पांच साल में किया उतना काम कोई सरकार नहीं कर पाई है। मुख्यमंत्री जी जहां बैठते हैं वो लोकभवन हमने बनवाया है। हम मेट्रो लेकर आए। वो बताएं कि आखिर उन्होंने किन शहरों में अपनी सरकार में मेट्रो सेवा शुरू की। जहां पर भी मेट्रो का काम शुरू हुआ वो सपा सरकार में किया गया था। उन्होंने कहा कि पूरे दम से पंचायत चुनाव लड़ेंगे और इसके बाद लगातार कार्यक्रम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सर्वे में जब पता चलता है कि लोग नाराज हैं तो सरकार उसे डिलीट करवा देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास प्रदेश को आगे ले जाने का कोई विजन नहीं।

सपा कार्यालय पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि साइकिल यात्रा ने सरकार को हमारी ताकत का एहसास करा दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के साधन खत्म हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खुद अपने संकल्प पत्र को गीता के बराबर बताया था लेकिन उसका क्या हुआ? वो अब सपा के शासनकाल के कार्यों को अपना बता रहे है। शिलापट्ट को तोड़कर अपना लगा रहे है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago