नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार में बुधवार को बिकवाली है। BSE सेंसेक्स 627 अंक गिरकर 49,424.14 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में से 24 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ONGC का शेयर सबसे ज्यादा 2.9% गिरा है। मंगलवार को सेंसेक्स 50,051 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजह
एक्सचेंज पर 63% शेयरों में गिरावट
BSE पर 2,671 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें 831 शेयर बढ़त और 1,681 गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 203.90 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 205.76 लाख करोड़ रुपए था। निफ्टी इंडेक्स भी 188 अंक नीचे 14,625.80 पर आ गया है। सुबह सेंसेक्स 264.97 अंकों की गिरावट के साथ 49,786.47 पर और निफ्टी 102 अंक नीचे 14,712.45 पर खुला था।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में कहा कि बैंकों का NPA 2.74 लाख करोड़ रुपए घटा है। यह दिसंबर 2020 में घटकर 5.70 लाख करोड़ रुपए रहा, जो 2018 में 8.96 लाख करोड़ रुपए रहा था।
अमेरिकी बाजारों में गिरावट से दुनियाभर के शेयरों में भी दबाव
अमेरिकी बाजार में बिकवाली
US शेयर बाजारों में नए टैक्स और इंफ्रा पर खर्च की संभावनाओं को देखते हुए निवेशकों ने बिकवाली की। नैस्डैक इंडेक्स 1.12% ऊपर 13,277 अंकों पर बंद हुआ था। डाओ जोंस इंडेक्स 308 पॉइंट गिरकर 32,423 पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 30 अंक ऊपर 3,910 अंकों पर आ गया। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में उतार-देखने को मिली, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।
मंगलवार को बाजार में रही खरीदारी
शेयर बाजार 23 मार्च को दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 280 अंक ऊपर 50,051.44 पर और निफ्टी भी 78 अंकों की बढ़त के साथ 14,814.75 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 108.24 करोड़ और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 529.69 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…