नई दिल्ली। देश में रोजाना मिल रहे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया है। बुधवार को 53,419 मरीज मिले। 26,575 ठीक हुए और हो गई। नए संक्रमितों का यह आंकड़ा 23 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। तब 53,931 मरीज मिले थे। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 31,855 मरीज महाराष्ट्र में मिले। यहां 15,098 मरीज ठीक हुए और 95 संक्रमितों की मौत हो गई।
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने केंद्र सरकार की चिंता को और बढ़ा दिया है। सरकार ने महाराष्ट्र और पंजाब में डबल म्यूटेंट वैरिएंट के बढ़ते मामलों को गंभीर बताया है। महामारी की रफ्तार को रोकने के लिए कई राज्यों ने पिछले साल की तरह इस बार भी लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू का सहारा लिया है।
इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने दो और शहरों नांदेड़ और बीड में लॉकडाउन की घषोणा की है। उधर आगामी त्योहारों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अपने स्तर पर सख्त कदम उठाने को कहा है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 हजार से अधिक मामले मिले हैं और 251 लोगों की जान गई है।
बीते 24 घंटे में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 26,588 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही कुल एक्टिव केस 3.91 लाख हो गए। आज यह 4 लाख के पार हो जाएगा। देश में अब तक 1 करोड़ 17 लाख 87 हजार 13 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 29 हजार 591 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.60 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
कोरोना वायरस को काबू करने के लिए लगे लॉकडाउन के एक साल बाद भी हालात अच्छे नहीं हैं। एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं और मौतों का आंकड़ा भी एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। 24 मार्च की सुबह तक 24 घंटे में 47 हजार 262 नए केस दर्ज हुए। इस दौरान 275 मौतें दर्ज हुईं। फरवरी के मुकाबले मार्च में 20% अधिक मौतें हुई हैं।
महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में केस तेजी से बढ़े हैं और इन्हीं राज्यों में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। 24 मार्च तक 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 28,699 केस दर्ज हुए। इसके बाद पंजाब (2,254) और कर्नाटक (2,010) में नए केस सामने आए। सबसे ज्यादा 132 मौतें भी महाराष्ट्र में दर्ज हुईं। इसके बाद पंजाब (53) और छत्तीसगढ़ (20) में मौतें हुई हैं।
कोरोना अपडेट्स…
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…