Categories: खास खबर

क्या है भारत में मिला कोरोना का ‘डबल म्यूटेंट’ वैरिएंट ?

नई दिल्ली। देश कोरोना महामारी के खिलाफ लगातार जंग लड़ रहा है। एक बार फिर से देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इनमें पांच राज्यों का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। देश एक ओर कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंता में है तो दूसरी ओर एक और नये खतरे ने सरकार और देश की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देश में कोरोना वायरस के एक नए ‘डबल म्यूटेंट’ वेरिएंट का पता चला है।

देश के 18 राज्यों में कई ‘वैरिएंट ऑफ़ कंसर्न्स’ (VOCs) पाए गए हैं। इसका मतलब ये है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस के अलग-अलग रूप पाए गए हैं जो एक बड़ा खतरा बन सकते हैं। इन कोरोना वैरियंट में ब्रिटेन, दक्षिण अफ़्रीका, ब्राज़ील के साथ-साथ भारत में पाया गया नया ‘डबल म्यूटेंट’ वेरिएंट शामिल है। नया ‘डबल म्यूटेंट’ वैरिएंट भारत में मिला है।

क्या है भारत मेें मिला डबल म्यूटेंट वैरिएंट ?

देश में मिले डबल म्यूटेंट वैरिएंट को लेकर अभी शुरुआती जानकारी ही सामने आई है। भारत में पहली बार डबल म्यूटेंट वैरिएंट का पता चला है। डबल म्यूटेंट वैरिएंट को लेकर एक जानकारी ये सामने आई है कि कोरोना का ये प्रकार तेजी से फैलता है यानि ये ज्यादा संक्रामक है।  साथ ही यह शरीर के इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा तंत्र से बचने में भी सक्षम है।

यह नया ‘डबल म्यूटेंट’ वैरिएंट शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र से बचकर बॉडी में संक्रामकता के स्तर को बढ़ाता है। हालांकि अभी इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि देश में बढ़ रहा संक्रमण, कोरोना के इस नए वैरिएंट की वजह से ही है।

डबल म्यूटेंट वैरिएंट इसलिए खतरनाक है क्योंकि ये शरीर के इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा तंत्र से ना सिर्फ बच सकता है बल्कि ये शरीर में तेजी से संक्रमण भी फैलाता है। ये वैरियंट इसलिए भी खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसमें वायरस के एक ही रूप में दो बदलाव हुए हैं।

स्पाइक प्रोटीन में बदलाव के चलते इसकी संक्रामकता में इजाफा हो सकता है और इसके स्वरूप में हुए दूसरे बदलाव के चलते यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देने में सफल रहता है। हालांकि, अभी इसको लेकर अभी अध्ययन जारी है और इसको लेकर ज्यादा जानकारी आने वाले समय में आएगी।

किसी भी वायरस में लगातार बदलाव होता रहते है और यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। वायरस अपना रूप बदलकर अपनी आंतरिक संरचना में बदलाव करता रहता है। कोई भी वायरस जब रूप बदलता है तो वह पूरा नहीं होता उसके कुछ न कुछ घटक छूट जाते हैं और इसे ही हम म्यूटेशन(Mutation) कहते हैं। जब उस म्यूटेशन का इंसानों पर असर होता है तो उसे वैरिएंट(Variant) कहा जाता है।

 

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago