Categories: मनोरंजन

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुई पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने शानदार अभिनय और बिंदास एवं कूल और हंसमुख नेचर की वजह से वह आज भी अपने चाहनेवालों के दिलों पर राज करते हैं। ऋषि कपूर को गुजरे 11 महीने हो गए हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी उनके करीबियों के जहन में जिन्दा हैं। गुरुवार को दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी व अभिनेत्री नीतू कपूर ने उन्हें याद करते हुए एक अनदेखा वीडियो शेयर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह वीडियो नीतू कपूर और ऋषि कपूर के साथ में आखिरी न्यूयार्क ट्रिप का है।
इस वीडियो में नीतू और ऋषि दोनों ही बहुत खुश नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में ऋषि  कपूर अपने ही मस्ताने अंदाज में न्यूयार्क की सड़कों पर गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा-‘आज ऋषि जी के 11वें महीने की प्रेयर मीट है, इसलिए सोचा कि हमारी आखिरी न्यूयॉर्क ट्रिप की कुछ मेमोरी शेयर करूं।’
नीतू कपूर के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी पिता को याद करते हुए एक थ्रोबैक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, उनके बेटे रणबीर कपूर , नीतू कपूर , रिद्धिमा और उनकी बेटी नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा है- ‘आपका प्यार हमारे रास्ते रोशन करेगा। आपकी याद हमेशा हमारे साथ रहेगी। हमेशा हमारे दिलों में।’
गौरतलब हैं, ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल, 2020 को कैंसर से निधन हो गया । ऋषि और नीतू के दो बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर हैं। नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अक्सर सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

आतंकी हमले में बाल-बाल बचे छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। घटना बैसारन…

2 days ago

कश्मीरी बोले- टूरिस्ट नहीं लौटे तो बर्बाद हो जाएंगे: घाटी खाली-बुकिंग्स कैंसिल

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 टूरिस्ट की जान ले ली। यही बात सबसे…

2 days ago

65 साल पुराना जल समझौता रोका: वीजा रद्द, बॉर्डर बंद; फैसलों के मायने

पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम…

2 days ago

जामिया उम्मुल लिलबनात ने पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी निंदा की

कैंडल जलाकर और 2 मिनट मौन रहकर मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई …

2 days ago

कटाक्ष टिप्पणी..पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों…

पहलगाम हमला : बहुत खुशी हुई  पहलगाम हमले में हमारे 27 परिजन मारे गए यह…

2 days ago

भाजपा कार्यालयों के समक्ष गांधीवादी तरीके से करेंगे विरोध प्रदर्शन- अविनाश

लखनऊ, 23 अप्रैल 2025।आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी…

2 days ago