नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में 59,069 नए केस सामने आए, 32,912 मरीज ठीक हुए और 257 की मौत हो गई। नए केस 17 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 61,893 मरीज मिले थे। गुरुवार को एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 25,857 की बढ़ोतरी हुई। यह लगातार दूसरा दिन था, जब एक्टिव केस में 25 हजार से ज्यादा बढ़े। बीते सात दिन में ही एक्टिव केस में 1 लाख 49 हजार 455 का इजाफा हुआ है।
देश में अब तक 1 करोड़ 18 लाख 46 हजार 82 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 62 हजार 503 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 60 हजार 983 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4 लाख 17 हजार 46 हजार 82 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
कोरोना अपडेट्स
7 प्रमुख राज्यों के हाल…
1. महाराष्ट्र: एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिले
यहां गुरुवार को 35,952 नए मरीज मिले। 20,444 ठीक हुए, जबकि 111 की मौत हुई। राज्य में बीते दिन में मिले मरीजों का आंकड़ा महामारी की शुरुआत से अब तके एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 24 मार्च को यहां 31,855 केस आए थे। राज्य में अब तक 26.00 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 22.83 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53,795 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 2.62 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।
2. पंजाब: एक्टिव केस का आंकड़ा 21 हजार के पार
यहां गुरुवार को 2,661 नए मरीज मिले। 1,735 ठीक हुए, जबकि 43 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.22 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.95 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,517 की मौत हुई है। फिलहाल 21 हजार 405 लोगों का इलाज चल रहा है।
3. गुजरात: लगातार 25वें दिन बढ़े क
यहां गुरुवार को 1,961 नए कोरोना मरीज मिले। 1,405 मरीज ठीक हुए, जबकि 7 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.94 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.80 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,473 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 9,372 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां 28 फरवरी को 407 केस आए थे, तब से इनमें हर दिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
4. मध्यप्रदेश: एक्टिव केस 11 हजार के पार
यहां गुरुवार को 1,885 नए मरीज मिले। 919 ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.82 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.67 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,928 की मौत हुई है। फिलहाल 11,004 लोगों का इलाज चल रहा है।
5. दिल्ली: इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज आए
यहां गुरुवार को 1,515 नए केस आए। यह इस साल एक दिन में मिलने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 23 मार्च को 1101 केस आए थे। पिछले 24 घंटे में यहां 903 मरीज ठीक हुए और 5 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.52 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.36 लाख ठीक हुए हैं और 10,978 ने जान गंवाई है। अभी 5,497 का इलाज चल रहा है।
6. हरियाणा: एक हजार से ज्यादा नए केस आए
यहां गुरुवार को 1053 नए मरीज मिले, 562 ठीक हुए और 7 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.83 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.73 लाख ठीक हो चुके हैं और 3,117 की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 7,229 मरीजों का इलाज चल रहा है।
7. राजस्थान: एक महीने में 76 से 700 के पार हुए नए केस
यहां गुरुवार को 715 संक्रमितों की पहचान हुई। 238 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक 3.27 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.19 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,808 ने जान गंवाई है। यहां 23 फरवरी को 76 केस आए थे, जो 25 मार्च तक बढ़कर 700 के पार पहुंच गए हैं। यानी इनमें 600 से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…