नई दिल्ली। शेयर बाजार में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को अच्छी खरीदारी है। BSE सेंसेक्स 705 अंकों की बढ़त के साथ 49,145.61 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में से 29 शेयरों में बढ़त है। इसमें सबसे ज्यादा बजाज फिनसर्व का शेयर 4.4% चढ़ा है। इससे पहले दिन की गिरावट में इंडेक्स 1611 अंक गिरकर गुरुवार को 48,440 पर बंद हुआ था।
एक्सचेंज पर 1,767 शेयरों में बढ़त
निफ्टी भी 222 अंक ऊपर 14,546.95 पर पहुंचा। निवेशक सबसे ज्यादा बैंकिंग, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3% की बढ़त है। BSE पर 2,945 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें 1,767 के शेयरों में बढ़त है। वहीं, 993 शेयरों में गिरावट है। इसमें 264 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 201.60 लाख करोड़ रुपए रुपए हो गया है, जो कल 198.75 लाख करोड़ रुपए था।
टाटा ग्रुप के शेयरों में जोरदार खरीदारी
सायरस मिस्त्री विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने टाटा ग्रुप के पक्ष में फैसला दिया है। कोर्ट ने NCLAT के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि मिस्त्री को टाटा संस को चेयरमैन पद से हटाना कानूनी तौर पर सही। इसके बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में अच्छी बढ़त देखी जा रही है। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर टाटा स्टील का शेयर है, जो करीब 5% की चढ़ा है। इसके अलावा टाटा मोटर्स के शेयर में 4%, टाइटन 3.4%, TCS का शेयर 1.4% सहित अन्य शेयरों में भी बढ़त है।
US मार्केट में खरीदारी से एशियाई बाजारों में लौटी रौनक
अमेरिकी बाजार में खरीदारी लौटी
US इकोनॉमी में बेहतर रिकवरी की उम्मीद से बाजार में निवेशकों ने खरीदारी की। डाओ जोंस इंडेक्स 199 पॉइंट बढ़त के साथ 32,619 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 15 अंक बढ़कर 12,977 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 20 अंक चढ़कर 3,909 अंकों पर पहुंच गया है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में सपाट कारोबार देखने को मिला, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…