सभी सीटों पर लड़ेंगे पंचायत चुनाव, कार्यकर्ता सपा के लोगो से संपर्क करें : संजय सिंह

वाराणसी। आप के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पंचायत चुनाव को लेकर मंथन करने शनिवार को छोटा नागपुर लांन पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कहा कि आप यूपी में पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। ये हमारे लिए विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल होगा। जल्द ही सभी उम्मीदवारों की घोषणा हो जायेगी। सपा पंचायत चुनाव अगर नहीं लड़ती तो कार्यकर्ता उनसे संपर्क बनाये।

कार्यकर्ता सपा के लोगो से संपर्क करें

संजय सिंह ने कहा सपा इस बार शायद अपना प्रत्याशी नहीं उतार रही हैं। कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि आप लोग स्थानीय स्तर पर सपा के लोगो से संपर्क करे। उनको अपनी जीत के लिए बात कर समझाए। दिल्ली मॉडल के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता को बताएं। हर गांव तक संपर्क अभियान को बढ़ाये।

यूपी में अपराधीकरण अपने चरम पर हैं। उत्तर प्रदेश सरकार उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज कराते हैं। अपराधियों को मानो छूट हैं। कोरोना घोटाला, नौकरियों में घोटाला यूपी में हुआ हैं। यहां की बदहाली हमारा प्रमुख मुद्दा होगा।

केजरीवाल मॉडल पर पंचायत चुनाव लड़ेंगे

दिल्ली में जिस तरह से विकास हुआ। उस मॉडल को लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे। दिल्ली की जनता को बिजली फ्री, महिलाओं को बस में यात्रा फ्री, मोहल्ला क्लिनिक, शिक्षा समेत कर क्षेत्र में व्यापक कार्य किया गया हैं। कोरोना तेजी से बढ़ रहा हैं। लोगो की जागरूक रहना होगा। बांग्लादेश की आज़ादी में भारत उसके साथ खड़ा था। PM मोदी को गिरफ्तार किसने किया था। सभी को बताना चाहिए। वो कही भी कुछ भी कहते रहते हैं। हर जगह वो मौजूद हो जाते हैं। सोच कर कुछ भी बोलना चाहिए।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago