अयोध्या। साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री शुह वुक ने अयोध्या स्थित रानी हो पार्क का 1 घंटे से ज्यादा समय तक निरीक्षण किया। वह अयोध्या एयर पोर्ट पर प्लेन से उतरे और कड़ी सुरक्षा में सरयू तट पर स्थित कोरियाई रानी हो पार्क के विस्तार योजना पर हो रहे निर्माण कार्य को देखा। कोरियाई रक्षा मंत्री ने रानी हो के स्मारक पर पुष्प रिंग अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ताजमहल की तरह लोकप्रिय होगा रानी हो पार्क
शुह वुक ने कहा कि रानी हो का पार्क ताजमहल की तरह लोक प्रिय स्थल बनेगा। इससे भारत व साउथ कोरिया, के बीच सांस्कृतिक व पर्यटन को लेकर रिश्ते मजबूत होंगे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और बढ़ेगा। अयोध्या से साउथ कोरिया का पारिवारिक रिश्ता है जो और मजबूत बनेगा।
डीएम एके झा ने बताया कि साउथ कोरिया के रक्षामंत्री ने यहां के कोरिया व भारत के सहयोग से बन रहे पार्क के निर्माण को बारीकी से देखा और प्रसन्नता व्यक्त की। दरअसल, अयोध्या की राजकुमारी हो का विवाह कोरिया गणराज्य के राजा किम सोरों से हुआ था। 2 हजार साल पहले अयोध्या से साउथ अफ्रीका समुद्र मार्ग से होकर राजकुमारी हो साउथ कोरिया पहुंची थीं। रानी हो का विशाल स्मारक का निर्माण अयोध्या के सरयू घाट किनारे चल रहा है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…