Categories: देश

देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना, करीब 63 हजार मामले और 312 मौतें दर्ज

नई दिल्ली । देश में एक बार फिर कोरोनावायरस बुरी तरह पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटों में देश में 62,714 नए मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले पिछली साल 16 अक्टूबर को इतनी बड़ी संख्या में मामले दर्ज हुए थे। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार अब देश में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 1,19,71,624 हो गई है।

इससे पहले शनिवार को देश में 62,258 नए मामले दर्ज हुए थे। 16 मार्च को 24,492 मामले दर्ज होने के बाद से ही देश में नए मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। महज 8 दिन बाद 24 मार्च को ही नए मामलों की संख्या बढ़कर 47,262 हो गए थे। कुछ राज्यों में तो मामलों की संख्या में बहुत बढ़ गई है।

मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में सबसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र झेल रहा है। वहीं पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश आदि में भी दैनिक मामले बढ़ रहे हैं।

वहीं बीते 24 घंटों के दौरान वायरस ने 312 लोगों की जान भी ली है। दैनिक मौतों के आंकड़ों में भी चिंताजनक वृद्धि हो रही है। अब तक देश में 1,61,552 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 4,86,310 हो गई है। इसी अवधि में 28,739 लोगों के ठीक होने के बाद बीमारी से उबरे कुल लोगों की संख्या 1,13,23,762 हो गई है।

इस बीच शनिवार को 11,64,915 नमूनों के परीक्षणों के साथ कुल परीक्षणों की संख्या 29,09,50,842 हो गई है।

बता दें कि 16 जनवरी को सामूहिक टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद अब 6,02,69,782 कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। साथ ही सरकार ने घोषणा कर दी है कि 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago