जम्मू कश्मीर में आंतकी मुठभेड़: बागपत का लाल पिंकू कुमार मुठभेड़ में शहीद

बागपत। उत्‍तर प्रदेश के बागपत का लाल पिंकू कुमार शनिवार रात को आंतकी हमले में जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में शहीद हो गए। पिंकू कुमार की शनिवार रात मौत हो गई थी। पिंकू कुमार 2001 जाट बटालियन के जवान थे। रविवार को सुबह परिजनों को पिंकू कुमार के शहीद होने की सूचना दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार का इस घटना से रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका पार्थिव शरीर कल सुबह तक यहां पहुंचने की संभावना है जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, बागपत के बड़ौत स्थित लुहारी गांव के रहने वाले पिंकु कुमार का जन्‍म 1983 में हुआ था। 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। सेना ने बताया कि पिंकु कुमार एक ऑपरेशन के तहत आंतकियों की तलाश में गए हुए थे। इनके साथ और भी जवान थे।

आतंकियों से हुए मुठभेड़ में पिंकु कुमार को गोली लगी थी। जिन्‍हें उपचार के लिए लाया गया था। लेकिन तब तक जवान शहीद हो गए थे। रविवार को सेना ने परिवार को इसकी जानकारी दी तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

पिंकू कुमार की शहादत की सूचना के बाद परिवार में गम का माहौल।

नौ महीने का एक बेटा और दो है लड़कियां
शोपियां में शहीद जवान पिंकू कुमार का एक नौ महीने का बेटा है। और उनकी दो बेटीयां हैं बड़ी बेटी आठ साल की तो छोटी बेटी पांच साल की है। पत्‍नी कबिता का रो- रोकर हाल बेहाल है। वहीं इनके पिता जबर सिंह का कहते हैं कि बेटे की शहादत पर उन्‍हें गर्व है। शहीद जवान के बड़े भाई मनोज खेती का काम करते हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago