नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। यहां बुधवार को 72,072 संक्रमितों की पहचान हुई, 40,417 लोग ठीक हुए और 458 मरीजों की मौत भी हुई। नए मरीजों का आंकड़ा पिछले 172 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 10 अक्टूबर को 74,418 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी बीते 116 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 दिसंबर को 482 लोगों ने जान गंवाई थी।
देश में अब तक करीब 1.22 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.14 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.62 लाख ने जान गंवाई है, 5.80 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
कोरोना अपडेट्स
7 प्रमुख राज्यों के हाल…
1. महाराष्ट्र: 2 दिन घटने के बाद मामले बढ़े
यहां बुधवार को 39,544 नए मरीज मिले। इससे पहले 2 दिन से लगातार नए केस घट रहे थे। मंगलवार को 27,918, सोमवार को 31,643 और रविवार को 40,414 लोग पॉजिटिव मिले थे। राज्य में अब तक 28.12 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 24 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं, जबकि 54,649 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 3.56 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।
2. पंजाब: बीते दिन करीब 3,000 नए केस आए
यहां बुधवार को 2,944 नए मरीज मिले। 2,788 ठीक हुए, जबकि 55 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.39 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.09 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,868 की मौत हुई है। फिलहाल 23,832 लोगों का इलाज चल रहा है।
3. गुजरात: रोजाना 2,000 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे
यहां बुधवार को 2,360 नए कोरोना मरीज मिले। 2,004 मरीज ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.07 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.90 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,519 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 12,610 लोगों का इलाज चल रहा है।
4. मध्यप्रदेश: एक्टिव केस 17 हजार के पार
यहां बुधवार को 2,332 नए मरीज मिले। 1,261 लोग ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.95 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.74 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,986 की मौत हुई है। फिलहाल 17,096 लोगों का इलाज चल रहा है।
5. दिल्ली: बीते दिन 1,800 से ज्यादा केस आए
यहां बुधवार को 1,819 नए केस आए। 399 मरीज ठीक हुए और 11 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.62 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.42 लाख ठीक हुए हैं और 11,027 ने जान गंवाई है। अभी 8,838 का इलाज चल रहा है।
6. हरियाणा: दो दिन बाद फिर 1,000 से ज्यादा मरीज आए
यहां बुधवार को 1,106 नए मरीज मिले, 809 ठीक हुए और 8 की मौत हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब राज्य में हजार से कम संक्रमित मिले हैं। इससे पहले दो दिनों से यहां 1,000 से कम मरीज मिल रहे थे। राज्य में अब तक 2.90 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.77 लाख ठीक हो चुके हैं और 3,155 की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 9,726 मरीजों का इलाज चल रहा है।
7. राजस्थान: एक्टिव केस का आंकड़ा 8,500 के पार
यहां बुधवार को 906 संक्रमितों की पहचान हुई। 393 मरीज ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.33 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.21 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,818 ने जान गंवाई है। फिलहाल 8,663 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…