नई दिल्ली। देश में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गुरुवार को 81,398 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 50,384 मरीज ठीक हुए और 468 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में एक ही दिन में 30,543 की बढ़ोतरी हुई।
गुरुवार को नए केस का आंकड़ा 1 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा रहा। तब 81,785 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी 450 के पार रहा। इससे एक दिन पहले ही 458 लोगों ने दम तोड़ा था।
देश में अब तक करीब 1.23 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.63 लाख ने जान गंवाई है। अब एक्टिव केस 6.10 लाख हो गए हैं। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
कोरोना अपडेट्स…
6 प्रमुख राज्यों के हाल…
1. महाराष्ट्र: नए संक्रमितों का आंकड़ा 40,000 के पार
यहां गुरुवार को 43,183 नए मरीज मिले। 32,641 मरीज ठीक हुए और 249 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 28.56 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 24.33 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 54,898 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 3.66 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।
2. पंजाब: 6 दिन बाद नए संक्रमित फिर 3,000 के पार
यहां गुरुवार को 3,161 नए मरीज मिले। 2,291 ठीक हुए, जबकि 58 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.42 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.11 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,926 की मौत हुई है। फिलहाल 24,644 लोगों का इलाज चल रहा है।
3. दिल्ली: नए केस 3,000 के करीब
यहां गुरुवार को 2,790 नए केस आए। 1,121 मरीज ठीक हुए और 9 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.65 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.43 लाख ठीक हुए हैं और 11,036 ने जान गंवाई है। अभी 10,498 का इलाज चल रहा है।
4. मध्यप्रदेश: एक्टिव केस 18 हजार के पार
यहां गुरुवार को 2,546 नए मरीज मिले। 1,573 लोग ठीक हुए, जबकि 12 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.98 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.76 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,998 की मौत हुई है। फिलहाल 18,057 लोगों का इलाज चल रहा है।
5. गुजरात: एक्टिव केस का आंकड़ा 13,000 के करीब
यहां गुरुवार को 2,410 नए कोरोना मरीज मिले। 2,015 मरीज ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.08 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.92 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,528 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 12,996 लोगों का इलाज चल रहा है।
6. राजस्थान: एक्टिव केस का आंकड़ा 9,000 के पार
यहां गुरुवार को 1,350 संक्रमितों की पहचान हुई। 446 मरीज ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.34 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.22 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,822 ने जान गंवाई है। फिलहाल 9,563 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…