नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,15,736 नए केस दर्ज नए किए गए जो पिछले साल की शुरूआत में महामारी के बाद से एक दिन के भीतर सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को कुल मिलाकर कोविड के कुल 12,801,785 केस हो गए। सक्रिय मामलों ने पिछले 24 घंटों में 800,000 का आंकड़ा पार किया और अब यह 843,473 पहुंच गया है, जिसमें कुल संक्रमणों का 6.59 प्रतिशत शामिल है।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि सक्रिय मामलों के मामले में भारत अब दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।
नए केस में रोजाना की तरह सबसे ज्यादा 55,469 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले। 9,921 नए मरीजों के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर रहा। कुल एक्टिव केस में भी ये दोनों राज्य टॉप-2 में हैं। महाराष्ट्र में 4.72 लाख, जबकि छत्तीसगढ़ में 52,445 मरीजों का इलाज चल रहा है।
देश में अब तक करीब 1.28 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.18 करोड़ ठीक हुए हैं और 1.66 लाख ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
मुंबई में वैक्सीन का संकट, मेयर ने मंत्री से की बात
मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नई संकट सामने आ गई है। यहां वैक्सीन लगभग खत्म हो चुकी है। मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा- मुंबई में वैक्सीन का स्टॉक लगभग खत्म होने की कगार पर है। हमने वैक्सीन की सभी डोज सारे सरकारी अस्पतालों को दे दिया है। अब हमारे पास सिर्फ एक लाख कोवैक्सीन बची है। इस बारे में हमने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे जी को भी जानकारी दी है।
कोरोना अपडेट्स…
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…