वॉशिंगटन। भारत जहां संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आ चुका है, वहीं दुनिया के 22 देश ऐसे हैं जहां अब कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इसमें ब्राजील, फ्रांस, यूक्रेन, रूस जैसे देश भी शामिल हैं। इस बीच, संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
दुनिया को सबसे ज्यादा कोरोना की दूसरी लहर ने ही नुकसान पहुंचाया है। इस फेज में सबसे ज्यादा केस तो बढ़े ही साथ में सबसे ज्यादा मौतें भी हुई हैं। अमेरिका के आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले फेज में यहां एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा 80 हजार मरीज मिले थे। दूसरे फेज में इसमें 1000% का इजाफा देखने को मिला।
इस फेज में एक दिन के अंदर 3.80 लाख से ज्यादा नए मरीजों की पहचान हुई। इसी तरह ब्राजील में पहले फेज में एक दिन के अंदर 70 हजार नए केस सामने आए थे। दूसरे फेज में ये बढ़कर 97 हजार के पार हो गया। अब यहां तीसरा फेज चल रहा है।
वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद फिर तेजी से बढ़े केस
पूरी दुनिया में जिस तेजी से नए केस बढ़ रहे हैं वो डराने वाले हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद इसमें फिर से बढ़ोतरी हुई है। 7 जनवरी को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा 8.44 लाख केस आए थे। ये पूरी दुनिया का पीक था। इसके बाद इसमें गिरावट शुरू हो गई थी।
21 फरवरी को सबसे कम 3.22 लाख केस आए थे। इसी के साथ से इसमें फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई। इस दौरान पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन भी लगाई गई है। अब हर दिन 5 लाख से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं।
अब तक 13.30 करोड़ केस
दुनिया में अब तक 13.30 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.86 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 10.72 करोड़ लोग ठीक हो गए। 2.28 करोड़ मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इनमें 2.27 करोड़ मरीजों में संक्रमण का हल्का लक्षण है, जबकि 99,507 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोरोना अपडेट्स
जापान में कोरोना की चौथी लहर
जापान में ठीक 107 दिन बाद ओलंपिक शुरू होना है, इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को एक दिन में करीब 2,500 केस मिलने के बाद चौथी लहर की आशंका गहरा गई है। इस बीच, जापान के स्वास्थ्य मंत्री नोरीहिसा तामुरा ने बताया, कोरोना के ब्रिटिश वैरिएंट के कारण संक्रमण तेज हुआ है। जापान में सोमवार को 2,458 नए केस मिले और 10 लोगों की मौत हुई। जबकि दो दिन पहले संक्रमितों का आंकड़ा 2,702 था और 8 की मौत हुई थी।
ओसाका में एक दिन में संक्रमित दोगुने हो गए। सोमवार को 719 नए मरीज मिले इनमें 270 में ब्रिटिश वैरिएंट मिला है। राजधानी टोक्यो में एक दिन में 399 मरीज मिले। इससे टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि कुछ भी हो, ओलंपिक रद्द नहीं होंगे। दूसरी ओर, फ्रांस ने भी संक्रमण रोकने के लिए सख्ती बढ़ा दी है।
अमेरिका में फूलों की घाटी में पर्यटकों की एंट्री शुरू
अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित 55 एकड़ में फैली कार्ल्सबैड की घाटी सात करोड़ फूलों से गुलजार हो उठी है। यहां रेननकुलस की अलग-अलग प्रजातियों के फूल खिले हैं। लोग घाटी की खूबसूरती निहार सकें, इसलिए उसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। लेकिन, सीमित पर्यटकों को ही एंट्री दी जा रही है। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील भी की जा रही है।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 31,560,438 | 570,260 | 24,122,221 |
ब्राजील | 13,106,058 | 337,364 | 11,558,784 |
भारत | 12,799,746 | 166,208 | 11,789,759 |
फ्रांस | 4,841,308 | 97,273 | 301,299 |
रूस | 4,597,868 | 101,106 | 4,220,035 |
UK | 4,362,150 | 126,862 | 3,912,562 |
इटली | 3,678,944 | 111,326 | 2,997,522 |
तुर्की | 3,529,601 | 32,456 | 3,130,977 |
स्पेन | 3,300,965 | 75,698 | 3,054,725 |
जर्मनी | 2,898,122 | 77,571 | 2,581,500 |
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…