इटावा में टूटेगा ‘एकाधिकार’?: नामांकन के आखिरी दिन बसपा-कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार

इटावा। जनपद में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। 8 अप्रैल यानी आज नामांकन दाखिल करने के लिए आखिरी दिन है। लेकिन इसे पहले कांग्रेस-बसपा ने अपने जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की घोषणा करके पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपदवासियों के लिए चुनाव इसलिए भी अहम माना जाता है, क्योंकि सूबे मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी का इस सीट पर लगातार 1989 से कब्जा है।

निवर्तमान अध्यक्ष बोले- यह चुनाव विधानसभा मुकाबले का ट्रायल

उत्तर प्रदेश में 1989 के बाद से भारतीय जनता पार्टी के अलावा समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारें आती-जाती रहीं। लेकिन जिला पंचायत सीट पर सपा का ही कब्जा बना रहा। इस बार फिर से अभिषेक यादव चुनाव लड़ रहे हैं। वे निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। अभिषेक का कहना है कि यह चुनाव उनके लिए 2022 विधानसभा चुनाव का ट्रायल है। लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी इस बार सपा का 32 वर्षों चला आ रहा वर्चस्व तोड़ने के लिए पूरी तैयारी से जुटी हुई है।

कांग्रेस कभी वजूद में नहीं आ सकी

बसपा, कांग्रेस का वर्षो से इस चुनाव में कोई वजूद नहीं रहा है। लेकिन नामांकन के आखिरी दिनों में दोनों पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करके चुनावी सरगर्मी जरूर बढ़ा दी है। बसपा जिला अध्यक्ष शीलू दोहरे ने देर रात अपने 14 प्रत्याशियों की सूचना जारी कर की है।

वहीं लंबे समय से सूबे की सत्ता से बहार रही कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने नामांकन के आखिरी दिन में 20 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कांग्रेस का इस चुनाव में लंबे समय से कोई वजूद जनपद में नहीं रहा है। लेकिन इस बार कांग्रेस पूरी कोशिश में है कि सपा का 30 वर्षो से जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर चला आरहा कब्जा मुक्त कराना है।

24 वार्ड सदस्यों के लिए होना है चुनाव

जनपद में कुल 24 पंचायत वार्ड, 8 बीडीसी सदस्य, व 471 ग्राम पंचायत के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव में सत्ताधारी पार्टी और मुख्य विपक्षी पार्टी सपा पूरी शिद्दत के साथ प्रचार प्रसार में जुटी है। भाजपा ने अभी तक अपने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार की घोषणा नहीं किया है, वहीं सपा से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के भतीजे अभिषेक यादव को सपा ने फिर से प्रत्याशी बनाया गया है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago