Categories: दुनिया

विश्व में कोरोना से 29 लाख से अधिक की मौत

वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नयी दिल्ली।  दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से 29 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी तथा 1.33 करोड़ लोग संक्रमित है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आँकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,37,96,725 तक पहुंच गयी है, जबकि अभी तक इस वायरस के सँक्रमण से 29 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां सँक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 10 लाख से अधिक हो गई है जबकि पांच लाख 60 हजार 090 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना सँक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। यहां 1,32,79,857 लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यहां तीन लाख 45 हजार 025 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारत में भी कोरोना सँक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बरकरार है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,31,968 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 30 लाख 60 हजार 542 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 61,899 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,19,13,292 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 9,79,608 हो गये हैं। इसी अवधि में 780 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,67,642 हो गयी है।

सँक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है यहां कोरोना वायरस से अब तक 50 लाख से अधिक लोग सँक्रमित हुए हैं जबकि 98,196 मरीजों की मौत हुयी है। इसके बाद रूस में कोरोना वायरस से करीब 45.63 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 100,158 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.84 लाख से अधिक पहुंच गयी है और 1,27,224 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में सँक्रमितों की संख्या करीब 37.17 लाख से अधिक हो गई है और 112,861 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक करीब 36.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 33,201 लाेगों ने जान गवाँई है।

स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 33.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 76,179 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 29.66 लाख हो गई है और 78,049 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से करीब 24.99 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 56,659 लोग जान गवाँ चुके हैं। कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक 24.92 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 65,014 लोगों ने जान गवाँई है।

अर्जेंटीना में कोरोना से 24.73 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 57,122 लोगों की जान जा चुकी है। मैक्सिको में कोरोना वायरस से करीब 22.67 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,06,146 लोगों की मौत हो चुकी है।

ईरान में कोरोना वायरस से 20.06 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 63,884 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 18.55 लाख के करीब पहुंच गयी है और 37,649 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 15.55 लाख से ज्यादा लोग सँक्रमित हो चुके हैं और 53,173 लोगों की मौत हो चुकी है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 7,05,517 लोग सँक्रमित हुए हैं जिनमें से 15,229 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में कोरोना से अब तक 6,66,132 लोग सँक्रमित हुए हैं जबकि इस महामारी के सँक्रमण से 9,521 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोराेना का कहर जारी इस वायरस के नए मामलों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago