Categories: दुनिया

4 घंटे में 13 हजार से ज्यादा मौतें, ब्राजील-अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा मौतें

न्यूयॉर्क। दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7.72 लाख नए मामले सामने आए। इस दौरान 13,077 लोगों की मौत भी हुई। भारत में अब भी रोजाना दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। बीते दिन यहां 1.44 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, ब्राजील में 89,090, अमेरिका में 83,458, तुर्की में 55,791 और फ्रांस में 41,243 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उधर, कोरोना के नए मामलों के साथ मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन 24 घंटो में दुनिया में हुई मौतों में सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में हुईं। यहां शुक्रवार को 3647 लोगों की जानें गईं। ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका (904), भारत (773), पोलैंड (768), इटली (718) और मैक्सिको (548) में रिकॉर्ड की गईं।

लॉकडाउन के विरोध में व्यापारियों ने ढाका में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस को हालात काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बांग्लादेश में टोटल लॉकडाउन की तैयारी
बांग्लादेश में 4 अप्रैल से जारी एक हफ्ते के लॉकडाउन के बीच सार्वजनिक प्रशासन राज्य मंत्री फरहाद हुसैन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से बांग्लादेश में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक और निजी कार्यालयों, वाहनों और परिधान कारखानों सहित सब कुछ बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की जाएगी।

14 अप्रैल से लागू करने की तैयारी
इससे पहले बांग्लादेश के सड़क परिवहन और पुलों के मंत्री ओबैदुल क्वाडर ने एक ब्रीफिंग में कहा कि कोरोना महामारी ने बांग्लादेश में एक भयानक मोड़ ले लिया है। संक्रमण और मृत्यु दर लगातार बढ़ रही है और रोज रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद लोगों की उदासीनता कम नहीं हुई है। ऐसे हालात में बांग्लादेश सरकार 14 अप्रैल से एक सप्ताह के लिए व्यापक लॉकडाउन के बारे में सक्रिय रूप से सोच रही है।

बांग्लादेश में अब तक 6.73 लाख लोग संक्रमित
यहां बीते दिन 7462 कोरोना के नए मामले रिकॉर्ड किए गए और 63 लोगों की जानें गईं। देश में अब तक 6.73 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 9584 लोगों ने जान गंवाई है।

फ्रांस में पांच महीने बाद 5 हजार से ज्यादा लोग ICU में
फ्रांस में कोरोना के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां ICU में भर्ती कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5 महीनों के टॉप पर पहुंच गया है। शुक्रवार को यह आंकड़ा 5,757 तक पहुंच गया। पांच महीने पहले यह आंकड़ा 5 रह गया था। हेल्थ मिनिस्ट्री के डेटा के हवाले न्यूज एजेंसी ने बताया कि बीते दिन फ्रांस में हॉस्पिटल में भर्ती 301 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को 343 लोगों की जान गई थी।

आयरलैंड ने इंटरनेशनल ट्रैवलर्स पर पाबंदियां बढ़ाईं
आयरलैंड में अब अमेरिका, कनाडा, बेल्जियम, फ्रांस और इटली से आने वाले यात्रियों के लिए होटल क्वारैंटाइन अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए यह फैसला किया गया है।

पाकिस्तान समेत कई देशों के यात्रियों पर पाबंदी
आयरलैंड आने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले कराई गए कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही एंट्री की इजाजत दी गई है। वहीं, यहां पहुचने के बाद 5 दिन बाद फिर से कोविड-19 टेस्ट कराना होगा। हेल्थ मिनिस्ट्री ने जिन देशों के यात्रियों पर यह शर्तें लगाई हैं, उनमें अर्मेनिया, बांग्लादेश, बरमूडा, बोस्निया-हेर्जेगोविना, कुराकाओ, केन्या, लक्जमबर्ग, मालदीव, पाकिस्तान, तुर्की और यूक्रेन शामिल हैं।

अब तक 13.30 करोड़ केस
दुनिया में अब तक 13.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.27 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 10.88 करोड़ लोग ठीक हो गए। 2.35 करोड़ मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इनमें 2.33 करोड़ मरीजों में संक्रमण का हल्का लक्षण है, जबकि 1.92 लाख मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 31,800,862 574,815 24,344,933
ब्राजील 13,375,414 348,934 11,791,885
भारत 13,202,783 168,467 11,987,940
फ्रांस 4,980,501 98,395 303,639
रूस 4,623,984 102,247 4,248,700
UK 4,365,461 127,040 3,957,317
तुर्की 3,745,657 33,454 3,268,678
इटली 3,736,526 113,579 3,086,586
स्पेन 3,347,512 76,328 3,095,922
जर्मनी 2,974,110 78,689 2,647,600

 

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago