नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर दिन पर दिन खतरनाक होती जा रही है। देश में शनिवार को एक लाख 52 हजार 565 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार एक दिन में इतने ज्यादा संक्रमितों की पहचान हुई है। पिछले 24 घंटे में 90,328 लोग ठीक भी हुए और 838 लोगों की मौत हुई। मौत के मामले में इस साल दूसरी बार एक दिन में 800 या इससे ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। इससे पहले 8 अप्रैल को 802 लोगों की मौत हुई थी।
देश में एक्टिव केस यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन इसमें 61,329 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई और एक्टिव केस का आंकड़ा 11 लाख 2 हजार 370 तक पहुंच गया है।
दिल्ली में नई पाबंदियों का ऐलान
राजनीतिक-सामाजिक आयोजनों पर रोक
दिल्ली में सभी तरह की सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमी, सांस्कृतिक, धार्मिक और त्योहार संबंधी जमावड़ों पर रोक लगा दी गई है। सभी स्विमिंग पूल भी बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान सिर्फ वही स्विमिंग पूल खुले रहेंगे, जहां खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। स्टेडियम में स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित करने की इजाजत होगी, लेकिन दर्शक नहीं जा सकेंगे।
दिल्ली में लॉकडाउन की तैयारी नहीं : केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगेगा, लेकिन कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा दिल्ली में अभी लॉकडाउन की कोई भी तैयारी नहीं है। अगर केंद्र सरकार सभी प्रतिबंध हटाते हुए पर्याप्त वैक्सीन देती है, तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा देंगे, जिससे कोरोना की गंभीरता खत्म हो जाएगी।
अब तक 1.33 करोड़ लोग संक्रमित
देश में अब तक 1 करोड़ 33 लाख 55 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 20 लाख 78 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 69 हजार 305 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
कोरोना अपडेट्स
प्रमुख राज्यों के हाल…
1. महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 55,411 नए मरीज मिले। 53,005 मरीज ठीक हुए और 309 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 33.43 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.48 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,638 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.36 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।
2. छत्तीसगढ़
राज्य में शनिवार को 14,098 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4983 लोग रिकवर हुए और 81 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.32 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4735 मरीजों की मौत हो गई। 85,902 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण की तुलना में यहां एक्टिव रेट देश में सबसे ज्यादा है। अभी 18.4% एक्टिव मरीजों का यहां इलाज चल रहा है।
3. उत्तर प्रदेश
शनिवार को यहां 12,748 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2207 लोग रिकवर हुए और 46 की मौत हो गई। अब तक यहां 6.76 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.08 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,085 मरीजों की मौत हो गई। 58,801 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
4. दिल्ली
राज्य में शनिवार को 7,897 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5,716 लोग रिकवर हुए और 39 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.14 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.74 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,235 मरीजों की जान चली गई। 28,773 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
5. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 5,011 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2525 लोग रिकवर हुए और 49 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.12 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4746 मरीजों की मौत हो गई। 25,129 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
6. मध्यप्रदेश
राज्य में शनिवार को 4,986 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,741 लोग रिकवर हुए और 24 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.32 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4160 मरीजों की जान चली गई। 32,707 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…