Categories: देश

Corona Update : संक्रमित देशों की सूची में भारत पहुंचा नंबर दो पर

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में सोमवार को आये मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में एक लाख 68 हजार 912 नए मामले सामने आये। इसके बाद ये संख्या बढ़कर 1 करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 पहुंच गई है वहीं बीते दिन 904 लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद संक्रमित देशों की सूची में भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गया।

जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 12 लाख 1 हजार 9 पहुंच गई है। वहीं बीते दिन 1लाख 65 हजार 670 लोग स्वस्थ भी हुए हैं जिसके बाद ये संख्या बढ़कर 1 करोड़ 21 लाख 56 हजार, 529 पहुंच गई है। जबकि बीते 904 लोगों की मौत के बाद देश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 70 हजार 179 पर पहुंच गया है। यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ी संख्या है।

महाराष्ट्र में बीते दिन 63,294 नए मामले सामने आये। जबकि 34,008 मरीज स्वस्थ हुए और 349 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में अब तक 34.07 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। साथ ही 27.82 लाख लोग ठीक हुए हैं, वहीं अब तक 57,987 लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके है। फिलहाल अभी 5.65 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

बात करें राजधानी दिल्ली को यहां रविवार को 10,774 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। और 48 की मौत हो गई। इसके बाद ये संख्या बढ़कर 7.25 लाख तक पहुंच गई। वहीं बीते दिन 5,158 लोग रिकवर हुए जिससे ये आंकड़ा 6.79 लाखपर पहुंच गया हैं, जबकि 11,283 मरीजों की जान चली गई. 34,341 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीते दिन कोरोना से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां 15,353 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. 2,769 लोग रिकवर हुए और 67 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां 6.92 लाख लोग कोरोना संक्रमित का शिकार हो चुके हैं। इनमें 6.11 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,152 मरीजों की मौत हो गई। फ़िलहाल अभी 71,241 मरीजों का इलाज चल रहा है।

छह महीने बाद 900 से ज्यादा मौतें

बीते दिन 904 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। यह आंकड़ा पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी।

दैनिक मामलों वाला भारत इकलौता देश

दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में भारत ने अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे नंबर पर भारत था। लेकिन अब ब्राजील को पीछे छोड़ भारत दूसरे नंबर पर आ गया है। बता दें कि दुनिया भर में भारत इकलौता देश है, जहां फिलहाल डेढ़ लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं।

10.15 करोड़ से ज्यादा लोगों लगी चुकी वैक्सीन

देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तीसरे चरण के तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं रविवार से पीएम ने चार दिवसीय टीका उत्सव शुरू किया है। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। अब तक देश में 10,15,95,147 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago