Categories: क्राइम

गोरखपुर में वोटिंग से पहले बवाल: दो प्रधान प्रत्याशियों के बीच मारपीट और फायरिंग

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग का आगाज हो चुका है। इसके ठीक पहले गोरखपुर में बुधवार रात ग्राम प्रधान पद के दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में पूर्व प्रधान व प्रत्याशी 50 साल के राघवेंद्र दुबे को गोली लग गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक है। पुलिस ने संदेह के आधार पर निवर्तमान प्रधान शंभू यादव को हिरासत में लिया है। शंभू यादव इस बार भी चुनाव लड़ रहा है।

दोनों गुटों में चल रही थी तनातनी

यह पूरा मामला खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर (परसाडाड़) गांव का है। बुधवार की रात करीब 10:30 बजे पूर्व प्रधान गिलगिल दुबे उर्फ राघवेंद्र नारायण दुबे (50 साल) पांच साल पहले यानी 2015 तक प्रधान थे। पिछली बार गांव के शंभू यादव प्रधान चुने गए थे। इस साल दोनों एक दूसरे के आमने-सामने दावेदारी कर रहे थे। ऐसे में दोनों गुटों में वर्चस्व को लेकर तनातनी चल रही थी।

मौके पर जांच करती पुलिस।

पुलिस ने कहा- वोट मांगने को लेकर हुई भिड़ंत

पुलिस के अनुसार, मिश्रौलिया गांव में बुधवार रात वोट मांगने को लेकर ग्राम प्रधान के दो उम्मीदवारों के बीच मारपीट हुई। इस बीच किसी समर्थक ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली राघवेंद्र दुबे को लग गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों ने गोली मारने का आरोप निवर्तमान प्रधान व प्रधान प्रत्याशी शम्भू यादव पर लगाया है। पुलिस ने फिलहाल शम्भू यादव को हिरासत में लिया है और जांच कर रही है।

घायल के भाई ने दूसरे प्रत्याशी पर लगाया आरोप

घायल के भाई भोलेंद्र ने बताया कि राघवेंद्र नारायण को बुधवार रात घर आते समय शम्भू ने गोली मार दी। गोली गिलगिल के पेट मे लग गई। समर्थकों के अनुसार जिस समय गिलगिल घर आ रहे थे, उसी समय शम्भू ने ताबड़तोड़ तीन राउंड गोली चलाई। फिलहाल पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गयी है। वहीं, शम्भू पक्ष के लोगो का आरोप है कि गोली गिलगिल के ही पक्ष द्वारा चलाई गई है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago