Categories: खास खबर

Live Updates: केरल में CPM, तमिलनाडु में DMK आगे; जानें पुडुचेरी का हाल

नई दिल्ली। दो राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा रविवार को की जानी है। इसके लिए मतगणना का काम शुरू हो गया है।  शुरुआती रूझान भी आने लगे हैं। शाम होने तक केरल, तमिलनाडु व पुडुचेरी में नतीजे आ जाएंगे। बता दें कि  केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक चरण में 6 अप्रैल को मतदान किया गया था।

पल-पल के अपडेट्स जानें यहां-

सुबह 11 बजे से पहले के अपडेट्स

– तमिलनाडु में DMK 76 सीटों पर आगे चल रही है वहीं AIADMK 68 सीटों पर आगे है।

– केरल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में 38 सीटों पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), 20 सीटों पर कांग्रेस और 12 सीटों पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग आगे चल रही है।

– 10.15 बजे मिली जानकारी के अनुसार, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस, 2 सीटों पर भाजपा, एक सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं।

सुबह 10 बजे से पहले के अपडेट्स-

– सुबह 10 बजे से पहले केरल विधानसभा चुनाव में अभी एक सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, दो सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार और 5 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

– पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में एक सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

– सुबह 9.30 बजे तक तमिलनाडु में 25 सीटों पर DMK, 12 सीटों पर AIADMK, 10 सीटों पर कांग्रेस, 5 सीटों पर CPI(M) जबकि अन्य को 45 सीटों पर बढ़त दर्ज हुई है।

– तमिलनाडु में मतगणना के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। अभी कुल 8 सीटों के रुझान आए हैं जिनमें 6 पर DMK और AIADMK को 2 सीटों पर बढ़त है।

– केरल में शुरुआती रूझानों में BJP के एकमात्र उम्मीदवार मेट्रो मैन ई श्रीधरन आगे हैं।

– शुरुआती रूझानों में केरल में LDF आगे

– तमिलनाडु, केरल व पुडुचेरी में मतगणना का काम जारी  है।

– केरल के कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने पुथुपली चर्च में प्रार्थना की। वे पुथुपली विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago