Categories: पर्यटन

गर्मियों का मौसम : कम खर्चे में चुने भारत की इन ठंडी जगह को

गर्मियों का मौसम चल रहा है और जैसा कि हम जानते हैं, भारत के तापमान बहुत ही ऊंचे स्तर पर पहुंच जाता है। तेज और तपती गर्मी हर किसी को परेशान करती है। हर देश एक तरह से या किसी अन्य रूप में हर किसी को खुश करने के लिए जाना जाता है। इसलिए इंडिया में ऐसी बहुत सी जगह हैं जहां जाकर आप खुद को गर्मी से राहत दिला सकते हैं। गर्मी में भारत के इन साभी जगहों पर जाना ना भूले जो ना सिर्फ खूबसूरत है बल्कि गर्मी से भी आपको राहत दिलाएगी।

कश्मीर

कश्मीर ना सिर्फ इंडिया के टूरिस्ट को अटरैक्ट करती है बल्कि इंडिया से बाहर के लोग भी आते हैं। पहलगांव, गुलमर्ग, स्काइ रिसौर्ट, डल झील यहां का फेमस टूरिस्ट अटरैक्शन है। कश्मीर को धरती के स्वर्ग के रूप में भी जाना जाता है। सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ें, सेब के बगीचे और रंगीन फूलों के बीच समय बिताना आपके लिए बहुत ही यादगार रहेगा।

सिक्किम

सिक्किम माउंट कनचेंडजोंगा के पास स्थित है, जो एक बहुत ही सुंदर घूमने लायक जगह है। बड़े-बडे पहाड़, बर्फ से ठकी चोटियां और स्पार्कलिंग ऑर्किड लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सिक्किम भारत का लैंड लौक्ड स्टेट के नाम से भी जाना जाता है। इसकी ताजा हवा, जंगल, पहाड़, घाटियां और बर्फ से ढकी चोटियां गर्मी से आपके मन को बहुत ही राहत पहुचाएगी। सिक्किम इंडिया के सबसे अच्छे ट्रेकिंग स्पाट के लिए भी फेमस

मनाली

मनाली एक बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यह एडवेंचर से भरी हुई जगह हैं जैसे- ट्रैकिंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि कराई जाती है। हिमाचल प्रदेश में बसा एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस जो बरसों से अपनी खूबसूरती और हरियाली से लोगों को अपनी ओर खींचती है। मनाली जो दिल्ली से साढ़े पांच सौ किलोमीटर की दूरी पर है उसे रंगबिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है।

ऊटी

ऊटी को हिल स्टेशनों की रानी भी कहा जाता है। यह नीलगिरि जिले की राजधानी है और भारत में सबसे खूबसूरत पहाड़ी जगहों में से एक है। नीलगिरि की व्याख्या ब्लू पर्वत के रूप में की गई है। यह खूबसूरत जगह के साथ एक विदेशी स्थान भी है। समुद्र के स्तर से लगभग 2240 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

देहरादून

देहरादून अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ियों से घिरा शहर के रूप में विश्वभर में फेमस है। देहरादून के लोग गहरी आस्थाओं से जुड़े हुए होते हैं। पशु-पक्षी प्रेमियों के लिए भी आकर्षक है जो दूर से ही टूरिस्ट को अटरैक्त करता है। यहां आकर आप राफ्टिंग, ट्रेकिंग आदि का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसके आलावा अगर आप खेलों के शौकीन हैं तो यहां आपके लिए बेहद रोमांचक खेल भी उपलब्ध हैं।

शिमला

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और इंडिया का एक बहुत ही बड़ा टूरिस्ट हब भी है। यहां पर हर तरह के लोगों के लिए मनोरंजन की चीजें हैं जैसे एडवेंचर प्रेमियों के लिए ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और नेचर प्रेमियों के लिए लैंडस्लाइड और पहाड़े। शिमला एक फोटोग्राफर का स्वर्ग है और आपको सबसे अधिक सही शॉट तस्वीर मिल जाएंगी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago