Categories: मनोरंजन

‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर का नागपुर में निधन

‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी फिल्मों का संगीत देने वाले राम लक्ष्मण फेम लक्ष्मण यानी विजय पाटिल का निधन हो गया है। वे 78 साल के थे। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे उन्होंने नागपुर में अंतिम सांस ली। वहां वे अपने बेटे अमर के साथ रह रहे थे। टेक्नोक्रैट पवन झा ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा है, “म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और बड़ा नुकसान। म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्ष्मण का बीती रात नागपुर में निधन। उन्होंने 80 और 90 के दशक में ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया था।

1975 में म्यूजिक इंडस्ट्री में आए थे
विजय पाटिल और उनके बड़े भाई सुरेंद्र पाटिल ने 1975 में राम लक्ष्मण नाम से म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन ‘एजेंट विनोद’ (1976) का म्यूजिक देने के बाद सुरेंद्र पाटिल का निधन हो गया था। इसके बाद विजय पाटिल ने राम लक्ष्मण नाम से ही अपनी संगीत यात्रा आगे बढ़ाई। उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं, मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया था, जिनमें दादा कोंडके के निर्देशन में बनी ‘पांडू हवालदार’ (1975) जैसी फिल्में शामिल हैं।

‘मैंने प्यार किया’ से मिला था बड़ा ब्रेक
राम लक्ष्मण को सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बड़ा ब्रेक मिला था। इसके लिए उन्हें बेस्ट म्यूजिक कंपोजर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। साथ ही यह ऐसी पहली फिल्म बनी थी, जिसने संगीत की तीन बड़ी कैटेगरी (बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर और बेस्ट लिरिक्स) अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म ने 11 नॉमिनेशन में से रिकॉर्ड 6 फिल्मफेयर (संगीत के तीन के अलावा बेस्ट फिल्म, बेस्ट मेल डेब्यू, बेस्ट फीमेल डेब्यू) अपने नाम किए थे।

राम लक्ष्मण के संगीत से सजी कुछ फिल्में

  • एजेंट विनोद (1976)
  • मैंने प्यार किया (1989)
  • 100 डेज (1991)
  • हम आपके हैं कौन (1994)
  • हम साथ-साथ हैं (1999)
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago