Categories: देश

100 किमी दूर: अगले 24 घंटे में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल-तमिलनाडु के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। मानसून की उत्तरी सीमा इस समय कोमोरिन सागर में तटों से करीब 100 किमी की दूरी पर है। अब इसके कभी भी दस्तक देने के आसार हैं। केवल मानकों के पूरा होने का इंतजार है। बीते कई दिनों से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। बारिश, हवा और रेडिएशन के कई मानकों को पूरा करने पर मानसून के केरल पहुंचने की पुष्टि की जाती है। इनमें से बारिश का एक पैमाना पूरा हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक के 14 मौसम केंद्रों में से 60% केंद्रों पर 10 मई के बाद अगर लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या ज्यादा बारिश दर्ज की जाती है तो इसे मानसून के पहुंचने का प्रमुख आधार माना जाता है। यह आधार केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों और लक्षद्वीप में हो रही बारिश से पूरा हो चुका है। लेकिन हवा और रेडिएशन के मानकों पर लगातार निगरानी चल रही है।

भारत के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मानसून ने 21 मई को दस्तक दे दी थी और उसके बाद सामान्य गति से लगातार पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ रहा है। केरल में मानसून के दस्तक देने की सामान्य तारीख एक जून है, लेकिन मौसम विभाग ने 31 मई को इसके आने का अनुमान लगाया था। वहीं, निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने 30 मई को ही मानसून के दस्तक देने की भविष्यवाणी की थी।

हवा और रेडिएशन के मानक क्या हैं?

  • करीब 3 किमी की ऊंचाई तक पश्चिमी हवाएं चलने लगें और ऐसा 55 डिग्री देशांतर से 80 डिग्री देशांतर तक और इक्वेटर से 10 डिग्री अक्षांश के बीच हो।
  • इसमें से 70 से 80 डिग्री देशांतर और 5 डिग्री अक्षांश से 10 डिग्री अक्षांश के बीच सतह पर हवा की गति 30-35 किमी प्रति घंटा हो।
  • 70 से 75 डिग्री देशांतर और 5 डिग्री से 10 डिग्री देशांतर के बीच बादल घिरे होने से ऊपर जाने वाली लॉन्ग वेव रेडिएशन 200 वाट प्रति वर्गमीटर से कम होना चाहिए।

लगातार तीसरे साल अच्छी बारिश होगी
इस बार मानसून सामान्य से बेहतर रहने का अनुमान है। स्काईमेट के मुताबिक भारत में इस साल जून से सितंबर के दौरान औसत बारिश 907 मिलीमीटर हो सकती है। पूरे भारत में चार महीनों के दौरान औसत 880.6 मिलीमीटर बारिश होती है, जिसे लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) कहते हैं।

स्काईमेट इसे ही औसत मानकर चलती है। यानी बारिश का यह आंकड़ा 100% माना जाता है। इस साल 907 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। 2021 में मानसून के दौरान 103% बारिश होने की संभावना है। 96% से लेकर 104% की बारिश को सामान्य से बेहतर बारिश कहा जाता है। 2019 में यह आंकड़ा 110% और 2020 में 109% रहा था। यानी इस बार लगातार तीसरे साल अच्छे मानसून का फायदा मिलेगा।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

2 months ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

2 months ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

2 months ago