कासगंज : भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की हृदय गति रुकने से निधन

कासगंज। जिले की अमापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की सोमवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। उन्हें जनता ने जीताकर तीसरी बार विधायक बनाया था और कल्याण सिंह के खास माने आते हैं।
जिले की अमापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उन्हें गंभीर हालत में एटा के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने विधायक को मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया।
यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पार्टी सहित सुभचिंतक व जनता, श्रद्धांजलि देने के आवास पर पहुंचने लगे। वहीं जनपदवासी उनके आकस्मिक निधन से आवाक है और जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है विधानसभा परिसीमन से पूर्व जिले की सोरो विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओंकार सिंह के निधन के बाद 1999 में देवेंद्र प्रताप सिंह ने कल्याण सिंह द्वारा बनाई गई राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता। इसके बाद कल्याण के भाजपा में शामिल हुए और 2002 में भाजपा की टिकट पर इसी विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र प्रताप सिंह को जनता का आपार वोट मिला और उन्होंने जीत दर्ज की। बाद में विधानसभा का परिसीमन से क्षेत्रों में बदलाव हो गया था।
अमापुर से विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर में देवेंद्र प्रताप सिंह तीसरी बार जीतकर विधायक बने। देवेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के खास माने जाते थे। इनकी मौत पर भाजपा जिले के राजनैतिक गलियारों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। सोशल मीडिया पर शोक संवेदना व्यक्त देने वालों का तांता लगा हुआ है।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago