बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। अबतक न जानें कितने ही स्टार्स के हमशक्ल सामने आ चुके हैं। वहीं कई बार उन्हें देखकर आपको असली और नकली की पहचान कर पाना काफी मुश्किल होता है। अबतक सलमान खान, ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा सहित कई स्टार्स के हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो चुकी हैं।
इीस बीच अब बॉलीवुड बादशाह यानी शाहरुख खान के हमशक्ल की तस्वीर इंटनेट पर चर्चा में बनी हुई है। इस शख्स को देखकर आव वाकई धोखा खा जाएंगे। तो आइए जानते हैं कौन है शाहरुख खान का हमशक्ल…
शाहरुख खान के हमशक्ल का नाम इब्राहिम कादरी है। इब्राहिम हर एंगल से और हूबहू शाहरुख खान की तरह दिखता है। इब्राहिम कादरी का चेहरा किंग खान से इतना मिलता-जुलता है कि खुद शाहरुख खान भी पहली नजर में उन्हें देखकर हैरान हो जाएंगे। इब्राहिम न सिर्फ चेहरे से बल्कि उनका हेयर स्टाइल और उनकी कद काठी बिल्कुल शाहरुख खान से मेल खाता है।
वहीं इब्राहिम का ड्रेसिंग सेंस भी सुपरस्टार की तरह ही है। इंस्टाग्राम पर इब्राहिम कादरी काफी मशहूर हैं, उन्हें इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर 43 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इब्राहिम कादरी अपने बढ़ते हुए फैन फॉलोइंग को देखते हुए इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर उन्हें सरप्राइज देते हैं।
इन दिनों शाहरूख खान अपनी आगामी फिल्म पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका है। फिल्म की घोषणा होने के बाद से शूटिंग रुकी हुई है। उसका कारण महामारी का फैलना है। हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो लीक हुआ था। इसमें वह एक्शन सीन करते नजर आए थे। शाहरुख खान के फैंस उन्हें एक्शन सीन करते हुए देखकर उत्साहित हो गए थे।
शाहरुख खान पिछली बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की अहम भूमिका थी। तब से उनकी किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं हुई थी। अब वह फिल्म पठान में नजर आएंगे। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी के साथ भी काम कर रहे हैं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…