नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर से लगातार राहत मिल रही है। बीते 24 घंटों में देश में 1,00,636 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा 1,74,399 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। बीते 61 दिनों में पहली बार 24 घंटों में इतने कम नए केस मिले हैं। हालांकि मौतों का आंकड़ा नए केसों की तुलना में कम तेजी से घट रहा है, जो चिंता की वजह है। पिछले एक दिन में 2427 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या के लिहाज से भी बड़ी राहत मिली है।
एक तरफ नए केसों का आंकड़ा 1 लाख पर आ गया है तो सक्रिय मामलों की संख्या 14 लाख पर आ गई है। पिछले एक दिन में ही एक्टिव केसों की संख्या में 76,190 की कमी आई है।
कोरोना से राहत का अनुमान इस बात से भी लगा सकते हैं कि लगातार 25 दिनों से नए केसों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। इसके अलावा रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ते हुए 93.94% पर आ गया है। फिलहाल वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 6.21 फीसदी है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह आंकड़ा 6.34 फीसदी ही रह गया है। बीते 14 दिनों से लगातार यह आंकड़ा 10 फीसदी से कम बना हुआ है। इस बीच वैक्सीनेशन ने भी रफ्तार पकड़ी है। देश में अब तक 23.27 करोड़ कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं।
सोमवार को आए कोरोना केसों के नए आंकड़ों के साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,89,09,975 हो गई है। जल्दी ही यह आंकड़ा 3 करोड़ के पार हो सकता है। बीते कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और आने वाले दिनों में नए केसों की संख्या 1 लाख से भी नीचे जाने का अनुमान है।
सोमवार के डेटा के मुताबिक पिछले एक दिन में 13,90,916 कोरोना टीके लगाए गए हैं। इसके अलावा कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो 15,87,589 सैंपल लिए गए हैं, जो कि 5 जून के मुकाबले कम है। तब 20,36,311 टेस्ट किए गए थे। देश में अब तक 33 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्टिंग हो चुकी हैं।
13 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
वैज्ञानिक बोले- लापरवाही नहीं बरती, तो हम तीसरी लहर रोक सकते हैं
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…