Categories: क्राइम

स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में गैंगरेप मामला, पीड़िता ने दम तोड़ा

प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू (SRN) हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में जिस युवती के साथ कथित गैंगरेप हुआ था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवती को यहां 31 मई की रात गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उसी रात उसकी आंत का ऑपरेशन हुआ था। 2 जून को होश में आने के बाद युवती ने आरोप लगाया था कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। युवती ने अपने भाई को लिखकर कहा था, ‘डॉक्टर अच्छे नहीं हैं। उन्होंने मेरे साथ गंदा काम किया।’

पीड़िता की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सपा नेत्री ऋचा सिंह ने पुलिस और डॉक्टर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि पीड़िता की मौत एक बड़ी साजिश है। पुलिस दोषियों को बचाने में जुटी हुई है। ऋचा ने आरोप लगाया कि एक हफ्ते बाद भी पुलिस ने इस मामले में FIR नहीं दर्ज की। ये बेटी के साथ अन्याय है। हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंच गए हैं।

पीड़िता ने लिखा था- डॉक्टर अच्छे नहीं हैं, मेरे साथ गंदा काम किया
पीड़िता मिर्जापुर से प्रयागराज के स्वरुपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज कराने आई थी। आंत के ऑपरेशन के बाद लौटी युवती अचेत लग रही थी और कुछ कहना भी चाह रही थी। युवती को जब उसके भाई ने पेन और कागज दिया तो उसने कंपकंपाते हाथों से लिखा कि डॉक्टर अच्छे नहीं हैं। सब मिले हैं। कोई इलाज नहीं किया और उसके साथ गंदा काम किया। युवती के लिखते हुए भी उसके चचेरे भाई ने वीडियो बनाया है और उसको भी वायरल कर दिया है।

वीडियो में उसका सगा भाई भी बैठा हुआ है। भाई ने बताया कि पीड़िता मिर्जापुर की रहने वाली है। 31 मई की रात गंभीर हालत में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसकी आंत का ऑपरेशन किया गया था। देर रात जब उसको वार्ड में छोड़ा गया तो वह कुछ कहना चाह रही थी, लेकिन बोल नहीं सकी। जब उसे कागज दिया गया तो उसने लिखकर बताया कि चार लोगों ने उसके साथ रेप किया है।

युवती की मौत के बाद एसआरएन हॉस्पिटल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई।

मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं
डॉक्टर्स की एक कमेटी ने जांच के बाद रेप के आरोपों को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गलतफहमी के चलते ये आरोप लगाया गया है। ये मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को भी जांच टीम ने सौंप दी है।
हॉस्पिटल प्रशासन पहले ही आरोपों को सिरे से खारिज कर चुका है। प्रिंसिपल डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि युवती के ऑपरेशन में 8 लोगों की ड्यूटी लगी थी। इसमें 5 लेडी स्टाफ शामिल थीं।

प्रिंसिपल ने कहा- आंत सड़ चुकी था, डॉक्टर ने काफी मेहनत करके ऑपरेशन किया
मोतीलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसपी सिंह ने युवती के भाई के आरोपों को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि युवती के आंत में इंफेक्शन था। काफी हिस्सा सड़ चुका था। उसे काटकर अलग किया गया। जांच कमेटी की रिपोर्ट भी आ गई है। इसमें तीन महिला और एक पुरुष डॉक्टर शामिल थे। जांच में भी यही पाया गया है कि युवती और उसका भाई गलतफहमी का शिकार हुए हैं। ऑपरेशन के दौरान 8 मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर की टीम थी। इसमें 5 महिलाएं थीं।

आंत के ऑपरेशन से पहले प्राइवेट पार्ट की सफाई होती है और ऑपरेशन के बाद उसमें नली लगाई जाती है, ताकि मरीज पेशाब कर सके। मरीज जब बेड पर आई तब भी उसके प्राइवेट पार्ट में सफाई हुई, ताकि इंफेक्शन न फैले और फिर उसमें पेशाब के लिए नली लगा दी गई। ये सब काम महिला स्टाफ ही करती हैं। ऐसे में हो सकता है कि युवती बेहोशी के हालत में इसे गलत समझ ली हो।

SHO बोले परिजन जो चाहेंगे होगा
कोतवाली SHO अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि युवती की सुबह साढ़े आठ बजे डेथ हुई है। परिजन अभी पोस्टमार्टम को लेकर असमंजस में हैं। परिजन जो कहेंगे वही होगा। फिलहाल मौके पर मेडिकल कालेज व पुलिस प्रशासन के कई अफसर पहुंच गए हैं। बवाल की आशंका को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा दिया गया है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago