Categories: मनोरंजन

परिणीति का बिकनी लुक देखकर उड़े बहन पीसी के होश

फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में परिणीति समुन्द्र किनारे रेत पर ब्लैक कलर की 2 पीस बिकनी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने गॉगल्स भी लगाया हुआ है और हाथ में घड़ी पहनी हुई है।
इस तस्वीर को खुद परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में मजाकिया और मजेदार अंदाज में लिखा-‘यह फोटो खिंचवाने से पहले मैं प्राणायाम कर रही थी। ओके, यह झूठ है।’

परिणीति की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं, तो वहीं परिणीति का यह बिकनी लुक देखकर उनकी अभिनेत्री बहन प्रियंका चोपड़ा के होश ही उड़ गए। प्रियंका ने परिणीति की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘मुझे बहुत जलन हो रही है!’ परिणीति की इस तस्वीर पर प्रियंका का यह कमेंट हर  किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
बता दें, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे मशहूर सिस्टर्स जोड़ियों में से एक हैं। प्रियंका आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान कायम कर चुकी हैं, तो वहीं परिणीति भी बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रही हैं।
परिणीति चोपड़ा ने इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, मेरी प्यारी बिंदु, गोलमाल अगेन, नमस्ते इंग्लैंड, जबरिया जोड़ी,साइना नेहवाल,  द गर्ल ऑन द ट्रेन आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड के साथ -साथ दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई है।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

2 months ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

2 months ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

2 months ago