Categories: राजनीति

पार्टी में काम नहीं करने वालों को बाहर निकालेगी बीजेपी?

मेरठ।  सरकार और संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। 2017 और 2019 से अब तक प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाएं। संगठन में काम करने वालों, सक्रिय भागीदारी बढ़ाने वालों को आगे बढ़ाएं। जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं उनकी छुट्टी करें। सभी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने पश्चिम क्षेत्र के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से ये बातें कहीं।

उन्होंने जिला पंचायत के नतीजों पर चर्चा की। कहा कि जिला पंचायत के नतीजे आशा के अनुरूप नहीं हैं, लेकिन कभी भी जिला पंचायत का चुनाव इस तरह पार्टी स्तर पर नहीं लड़ा गया। अब सभी लोग आगे की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से दो टूक कहा कि अब सब कुछ विधानसभा चुनाव है। तैयारियों में जुट जाएं। अब पार्टी पदाधिकारियों का सारा काम विधानसभा चुनाव है।

सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के रिक्त पदों पर तत्काल भरने की कार्रवाई की जाए। सभी अपनी जिम्मेदारी को समझकर काम को आगे बढ़ाएं। अब पार्टी का एकमात्र एजेंडा मिशन-2022 है। बैठक को प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश के महामंत्री जेपीएस राठौर ने भी संबोधित किया। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल ने किया।

जनप्रतिनिधियों के प्रभाव में आने से हुई पंचायत चुनावों में हार
पंचायत चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन और किसान आंदोलन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। कोरोना काल और पंचायत चुनावों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका का भी फीडबैक मांगा गया। इसके साथ ही सेवा ही संगठन की भी समीक्षा हुई। प्रदेश संगठन महामंत्री ने विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से चर्चा की।

यह भी चर्चा हुई कि पार्टी 14 जिलों में पंचायत अध्यक्ष बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिसके लिए जातिगत समीकरण साधने पर खास जोर रहेगा। नाम जो भी तय हो सर्वसम्मति से किया जाए। इसका फायदा विधानसभा चुनावों में भी मिल सके, ऐसी रणनीति बने। पंचायत चुनाव में मेरठ समेत कुछ जिलों में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन पर चिंता जताई गई।

इसके पीछे टिकट बंटवारे में हुई चूक और मंडल, जिला स्तर पर बनी समितियों का कार्य बेहतर नहीं होना बड़ी वजह मानी गई। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि मंडल और जिले के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के प्रभाव में आ गए, लेकिन वो अपने चेहरों को जीत नहीं दिला सके। कोरोना संक्रमण के दौरान पीड़ित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago