Categories: क्राइम

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक ही घर के 3 लोगों की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान संतोष कुमार (40 वर्ष), उषा देवी (50 वर्ष) और सतपाल सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे के करीब सोनू, उसके पिता प्रताप सिंह, मां ऊषा देवी, उसके मामा संतोष कुमार और सतपाल सिंह एक कार में जनपद औरैया के बिधूना से यमुना एक्सप्रेस- वे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खराब खड़े एक ट्रक से उनकी कार जा टकराई। इस घटना में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संतोष, उषा देवी तथा सतपाल को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र सोनू तथा प्रताप की हालत नाजुक बनी हुई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी लोग दिल्ली के 22/ए139 मोहन गार्डन, उत्तम नगर के रहने वाले हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago