Categories: दुनिया

क्रोएशिया में आबादी बढ़ाने के लिए 12 रुपए में बिक रहे घर, 15 साल का एग्रीमेंट अनिवार्य

लेग्राड। आमतौर पर भारत में एक छोटे घर की कीमत 10 से 20 लाख रुपए होती है। लेकिन क्रोएशिया में 1500 स्क्वायर फीट में फैले घर महज 12 रुपए में बिक रहे हैं। दरअसल, क्रोएशिया के उत्तरी इलाके में एक शहर पड़ता है- लेग्राड। यह 62 वर्ग किमी में फैला है। आमतौर पर भारत में इतने बड़े क्षेत्र में फैले शहर की आबादी लाखों में होती है। लेकिन इस शहर में वर्तमान में सिर्फ 2241 लोग ही रहते हैं।

लेग्राड के मेयर इवान साबोलिक ने बताते हैं कि शहर में ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी न के बराबर है। हालांकि, शहर की आबादी कम न हो, इसलिए खाली हो रहे घरों को एक कुना (करीब 12 रुपए) में बेचने का फैसला लिया है। अब तक 17 घर बिक भी चुके हैं। लेकिन खरीदारों को एग्रीमेंट के तहत ही घर बेचे जा रहे हैं। इसके तहत खरीदारों को कम से कम 15 साल तक शहर में रहना होगा।

इवान बताते हैं कि लेग्राड की सीमा हंगरी से जुड़ी हुई है। चारों ओर जंगल है। करीब 100 साल पहले एस्ट्रो और हंगेरियन साम्राज्य के टूटने के बाद यहां की जनसंख्या कम हो रही है। हाल ही में 19 परिवार घर छोड़कर राजधानी जाग्रेब शिफ्ट हुए हैं। इनमें से कुछ घर टूट चुके हैं तो कुछ जर्जर हालत में हैं। यदि कोई इन मकानों को खरीदना चाहता है तो प्रशासन उनकी मरम्मत भी करके देगा। इसके अलावा यहां नया जीवन शुरू करने के लिए 35 हजार कुना (करीब 3 लाख रुपए) भी दिए जाएंगे।

कुछ दिन रहने के बाद घर छोड़ देते हैं विदेशी

मेयर इवान साबोलिक ने बताया कि ये घर मुफ्त में मिलने के समान हैं। लोग यहां आते तो हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही घर छोड़कर चलते जाते हैं। इसलिए घर खरीदने वालों को 15 साल का एग्रीमेंट कराना होगा। ताकि लोग यहां रहें और शहर लोगों से भरा दिखाई दे।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

8 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

8 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

8 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

8 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

8 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

8 hours ago