Categories: क्राइम

लखनऊ में नकली सैनिटाइजर तैयार कर बाजार में बेचने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाला नकली सैनिटाइजर बाजार में बिक रहा है। आबकारी विभाग और सरोजनीनगर पुलिस ने शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम से बड़ी मात्रा में नकली सैनिटाइजर बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गोदाम से सैनिटाइजर तैयार करने के लिए बिना लाइसेंस के हासिल किए गए एल्कोहेल के ड्रम भी बरामद हुए हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इनोवेशन इण्डिया के गोदाम में शुक्रवार देर रात आबकारी इंस्पेक्टर इंगिता पाण्डेय और इंस्पेक्टर सरोजनीनगर ने टीम संग दबिश दी थी। मौके से निशातगंज मेट्रो सिटी निवासी हरनीत सिंह को पकड़ा गया। गोदाम में छानबीन करने पर दो ड्रम  स्प्रिट के मिले।

हरनीत के मुताबिक महाराष्ट्र तलोजा स्थित कोटिंग एंड कोटिंग इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड से वह स्प्रिट मंगाता था।जिसमें मिश्रण कर सैनिटाइजर तैयार किया जाता है। छानबीन में आरोपी के पास से एल्कोहेल मंगाने का लाइसेंस नहीं मिला। हरनीत ने सैनिटाइजर बनाने के लिए औषधि विभाग से भी लाइसेंस प्राप्त नहीं किया था।

संयुक्त टीम में सहायक आयुक्त औषधि मनोज कुमार भी शामिल थे। गोदाम में आर्ट ऑफ सेंट के नाम से छपे रैपर भी मिले हैं।हरनीत के मुताबिक 50 मिली से 500 मिली तक के पैक तैयार कर बाजार में बेचे जाते हैं।

औषधि विभाग की टीम ने गोदाम से मिले तैयार सैनिटाइजर को जांच के लिए भेजा है। शुरुआती पड़ताल में सैनिटाइजर के नकली होने की बात सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक सैनिटाइजर बनाने के लिए डब्लूएचओ की तरफ से दिशा निर्देश जारी किए गए है। जिनका पालन करना आवश्यक है।साथ ही औषधि विभाग और आबकारी विभाग से लाइसेंस भी लेना होता है। जिसके बाद ही सैनिटाइजर का निर्माण कर बाजार में बेचा जा सकता है।

नकली सैनिटाइजर है घातक

1- कोरोना वायरस की चपेट में आ सकते हैं
2- त्वचा को नुकसान होता है
3- आंख या खुली चोट पर गिरने से दिक्कत बढ़ सकती है

ऐसे करे नकली की पहचान

1- टिशू पेपर पर पेन से निशान लगाने के बाद उस पर सैनिटाइजर डाले। अगर स्याही फैलती हैतो सैनिटाइजर नकली है।
2- आटे में सैनिटाइजर की कुछ बूंद डाले। नकली होने पर आटा बंध जाएगा।
3- कटोरी में सैनिटाइजर डाल कर उसे हैयर ड्रायर से सूखाए। असली होने पर सैनिटाइजर उड़ जाएगा।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago