Categories: क्राइम

सीतापुर : खेत गए दंपती पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह खेत गए दंपती पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में दंपती लहूलुहान है। पति-पत्नी दोनों के शरीर में कई जगह घाव हो गए हैं। महिला के दाहिने वक्ष पर भी धारदार हथियार लगने से गहरा घाव हो गया है। परिवारजन ने आनन-फानन उन्हें बिसवां सीएचसी में लाकर भर्ती कराया, जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए दंपती को जिला अस्पताल रेफर किया है।

घटना सुबह छह बजे की बताई जा रही है। लोनियनपुरवा गांव के निवासी दंपती संजय और उसकी पत्नी सुनीता खेत में गए थे, खेत में उनकी मेंथा की फसल लगी हुई है। वही मौजूद गांव के पांच लोगों से उनकी कुछ बातचीत हुई। इसी दौरान खेत में काम कर रहे पांचों विपक्षियों ने संजय और सुनीता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इलाज के लिए घायल दंपती को बिसवां लेकर आए रिश्तेदार घटना का कारण तो नहीं बता पाए लेकिन, रिश्तेदारों ने बताया कि संजय के तीन बच्चे हैं। तीनों बच्चे अभी 10 वर्ष की आयु से भी कम के हैं। यह लोग सुबह मेंथा फसल के खेत में काम करने के लिए गए थे, जहां उन पर हमला हुआ है।

संजय को दो, उसकी गर्भवती पत्नी के लगे छह घाव : बिसवां सीएचसी में घायल दंपत्ति का इलाज कर रहे डॉक्टर कामरान ने बताया कि घायल संजय और उसकी पत्नी संगीता को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि संजय के शरीर में दो जगह घाव हैं। इसमें एक घाव चेहरे पर और दूसरा घाव पेट के दाहिने हैं। संगीता के शरीर में कुल छच घाव लगे हैं। इसमें एक घाव दाहिने वक्ष पर है। इसके अलावा दाएं हाथ और पेट में घाव लगे हैं। संगीता करीब सात महीने की गर्भवती भी है।

आरोपितों की तलाश में लगी पुलिस

सदरपुर थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि लोनियन पुरवा में दंपती के घायल होने के मामले में वह संबंधित आरोपितों की तलाश में लगे हैं। मामले की जानकारी कर रहे हैं। अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।तहरीर मिलने के बाद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा लिखा जाएगा।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago