नई दिल्ली। बाजार में बड़े पैमाने पर बिकवाली हो रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में कमजोरी है। फ्रंटलाइन शेयरों वाले इंडेक्स के मुकाबले छोटी और मझोली कंपनियों के स्टॉक इंडेक्स में ज्यादा गिरावट है। निफ्टी के मिड कैप इंडेक्स में लगभग 1% की गिरावट है। स्मॉल कैप इंडेक्स में लगभग 0.75% की कमजोरी है।
बाजार को सिर्फ आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी के IT इंडेक्स में लगभग आधा पर्सेंट की मजबूती है। मेटल इंडेक्स में लगभग डेढ़ पर्सेंट की गिरावट है।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत मिली-जुली रही। सेंसेक्स 17.58 अंक मामूली बढ़त और निफ्टी 7.95 पॉइंट की मामूली गिरावट के साथ खुला। अडाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट है।
शुरुआती कारोबार में अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 20%, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन के शेयर में 16.61%, अडाणी पावर के शेयर में 5%, अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर में 5%, अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 5% और अडाणी टोटल गैस के शेयर में 5% की कमजोरी रही।
खबर है कि ऐसे तीन विदेशी फंड्स के खाते सील किए गए हैं, जिनका अडाणी ग्रुप की चार कंपनियों में लगभग 43,500 करोड़ रुपए का निवेश है। बताया जाता है कि इन फंड्स के खिलाफ कार्रवाई मनी लाउंड्रिंग एक्ट के नियमों के उल्लंघन के चलते हुई है।
इससे पहले शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 174.29 पॉइंट ऊपर 52,474.76 पर रहा था जबकि निफ्टी 61.60 अंक की बढ़त के साथ 15,799.35 पर बंद हुआ था।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुझान
एशिया के शेयर बाजारों में मिला-जुला रुझान है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.60% की मजबूती है। हांगकांग के हेंगसेंग इंडेक्स में आधे पर्सेंट की बढ़त है। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.60% की गिरावट आई है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में मामूली कमजोरी है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 0.25% की मजबूती दिखा रहा है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…