Categories: देश

कल से रखे जाएंगे पाक माह रमजान के रोजे, मोदी ने दी बधाई

नई दिल्‍ली। कोरोना संकट के बीच देश के कई हिस्‍सों में शुक्रवार को चांद दिखाई दिया है। अब शनिवार से मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान की शुरुआत हो जाएगी। शनिवार से लोग रोजा रखना करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों को बधाई देते हुए कहा कि रमजान मुबारक! मैं सभी की सुरक्षा, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। यह पवित्र महीना अपने साथ दया, सद्भाव और करुणा लेकर आए। हम COVID19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक निर्णायक जीत हासिल करें और एक स्वस्थ दुनिया बनाएं।

ANI_HindiNews@AHindinews

रमज़ान मुबारक! मैं सभी की सुरक्षा, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। यह पवित्र महीना अपने साथ दया, सद्भाव और करुणा लेकर आए। हम के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक निर्णायक जीत हासिल करें और एक स्वस्थ दुनिया बनाएं: PM मोदी

25 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

29 या 30 दिन का रखते हैं रोजा  

मुसलमान रमजान के महीने यानी चांद की तारीख के अनुसार 29 या 30 दिन के रोजे रखते हैं। रमजान हिजरी कैलेंडर के इस नौवें महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं। रोजा एक ऐसा व्रत होता है, जो सूर्योदय से पहले शुरू होता है और सूर्यास्त तक चलता है। जो लोग रोजा रखते हैं, वो सहरी और इफ्तार के बीच कुछ भी नहीं खा-पी सकते। सहरी सुबह का खाना होता है, जो व्रत शुरू होने से पहले खाया जाता है। वहीं, इफ्तार दिनभर उपवास पूरा होने पर शाम के वक्त किया जाता है। इफ्तार का मतलब व्रत तोड़ना होता है।

इफ्तार के रूप में ज्यादातर लोग, फल, खजूर और अंकुरित चने का सेवन करते हैं। रमजान के वक्त रोजा रखने वाले सभी मुसलमान पांच वक्त की नमाज पढ़ना नहीं भूलते। कोराना वायरस के प्रसार और देश में लॉकडाउन लागू होने के कारण लोगों को मस्जिद की बजाय घर में ही नमाज पढ़ने के लिए कहा है।

लॉकडाउन के कारण लोगों से नियमों का पालन करने का अनुरोध 

देश के प्रमुख उलेमाओं ने कहा है कि लॉकडॉउन में कोरोना वायरस से बचाव के लिए पांच धार्मिक लोगों के सिवाय कोई भी व्यक्ति मस्जिद में ना आएं, पांच वक्त नमाज, जुमा एवं नमाजे तरावीह अपने अपने घरों ही में अदा करें। वहीं सऊदी अरब में माह-ए-रमजान शुरू हो चुका है। दरअसल, सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले रमजान शुरू होते हैं। ईद भी एक दिन पहले मनाई जाती है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago