हर हाल में जीतेंगे 2022 में यूपी का रण: बीएल संतोष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने (BL Santosh) बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि हर हाल में 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव को जीतना है। इसकी तैयारी शुरू कर दी जाए। बीएल संतोष इस समय यूपी के दौरे पर हैं। पिछले एक महीने में उनका यह दूसरा दौरा है। सोमवार को संघ और बीजेपी के पदाधिकारियों से बैठक के बाद मंगलवार को बीएल संतोष भाजपा के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं।

सोमवार को बीएल संतोष ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीझा की। साथ ही लगातार पनप रहे विवादों पर भी पदाधिकारियों से बात की है। मंगलवार को एक बार फिर बीएल संतोष अपने सांसदों और विधायकों से यूपी की नब्ज को टटोलने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा कार्यालय पर सांसदों और विधायकों के साथ बैठक जारी है। बीएल संतोष ने कहा है कि बूथ पदाधिकारियों को सक्रिय किया जाए। जनता के बीच लोगों से संपर्क किया जाए। इसके लिए योजनाएं बनाई जाएं।
बीएल संतोष ने अपनी पिछली बैठक में पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए थे। उन निर्देशों का कितना पालन हो रहा है, इसकी भी समीक्षा की जा रही है। हर गांव में कम से कम दस प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को दी गई थी। इस पर अभी तक कितना कार्य हुआ है, बीएल संतोष इसकी भी समीक्षा कर रहे हैं।
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की शिकायतें भी सुनी जा रहीं हैं। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों की मनमानी की शिकायतें खूब आ रहीं हैं। साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ भी शिकायतें की हैं। बीएल संतोष ने सबकी शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago